---Advertisement---

कल का मौसम 1 Dec 2025: तेज तूफान, मूसलाधार बारिश, चक्रवाती तूफान दितवाह का शुरू हुआ तांडव, इन राज्यों में रेड अलर्ट घोषित; चेक करे आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 1 Dec 2025: चक्रवाती तूफान दितवाह का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर रेड अलर्ट जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 30, 2025 5:37 अपराह्न

कल का मौसम 1 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 1 Dec 2025: चक्रवाती तूफान दितवाह का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। बीते दिन से ही तमिलनाडु समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, तो वहीं लगातार हो रही बारिश से इसका असर आम जन-जीवन पर पड़ रहा है। फ्लाइटें, ट्रेनें काफी देरी से चल रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि तूफान के कारण स्थिति खराब होती जा रही है। मालूम हो कि दितवाह तूफान ने श्रीलंका में भारत तबाही मचाई थी। जिसमे 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। चलिए आपको बताते है मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की है।

चक्रवाती तूफान दितवाह का शुरू हुआ तांडव

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के ऊपर चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण 30 नवंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, तथा 30 नवंबर और 01 दिसंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 1 नवंबर को उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी तथा तटीय आंध्र प्रदेश के दक्षिणी जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, तथा 30 नवंबर को रायलसीमा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में तेज तूफान से मचेगा हाहाकार

विभाग के अनुसार 1 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (70-80 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है; दक्षिण तमिलनाडु में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (60-70 किमी प्रति घंटे) के साथ और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (55-65 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

1 से 4 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में और 2 से 4 दिसंबर के दौरान केरल और माहे में गरज, बिजली के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, तथा इसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026