---Advertisement---

Monsoon Alert 12 Oct 2025: मानसून की वापसी के बीच मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जलमग्न होंगे ये जिले, तो हिमाचल, कश्मीर में बर्फबारी बढ़ाएगी कड़ाके की ठंड; जानें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 12 Oct 2025: देशभर में लगभग मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे राज्य है जहां विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 11, 2025 6:09 अपराह्न

Monsoon Alert 12 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 12 Oct 2025: देशभर में लगभग मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे राज्य है, जहां मौसम विभाग ने अभी भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर हिंद महासागर में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिससे भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 12 Oct 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जलमग्न होंगे ये जिले – Monsoon Alert 12 Oct 2025

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष भागों, पूरे झारखंड और छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों से अगले 2-3 दिनों के दौरान अच्छी खासी बारिश, आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगर मध्य प्रदेश में कल के Monsoon Alert 12 Oct 2025 की बात करें तो विभाग ने बालाघाट, बेलुर, भोपाल, बीना, दमोह, देवरिया, गुना, गवालियर समेत कई जिलों के लिए भयंकर आंधी, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

हिमाचल, कश्मीर में बर्फबारी बढ़ाएगी कड़ाके की ठंड

इस बार बर्फबारी का आगमन समय से पहले हुआ है। मनाली लेह रोड पर अमूमन ये स्थिति नवंबर या उसके बाद बनती थी। हिमाचल में शीत ऋतु का आगमन इस बार कुछ जल्द हुआ है। यही कारण है कि अक्टूबर के शुरूआत से ही उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मूकश्मीर में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, अगर उत्तराखंड में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, देवप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जिलों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा हिमाचल केचंबा, डलहौजी, हमीरपुर, कलपा, कांगड़ा समेत कई जगहों पर विभाग ने जोरदार बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा स्थानीय लोग पर्यटकों के जल्द आने की उम्मीद कर रहे है। माना जा रहा कि इस बार पर्यटक दिवाली के बाद से यानि अक्टूबर के आखिरी से ही पहाड़ों पर पहुंचना शुरू कर देंगे, क्योंकि अभी से ही पहाड़ बर्फ की चादर से ढक गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ankita Bhandari

अक्टूबर 15, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026