---Advertisement---

Monsoon Alert 13 Sep 2025: Haryana, Jharkhand में मूसलाधार बारिश बढ़ाएगी टेंशन, तो MP में बिजली गिरने की आशंका से डरे लोग; जानें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 13 Sep 2025: देशभर में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 12, 2025 6:38 अपराह्न

Monsoon Alert 13 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 13 Sep 2025: देशभर में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आलम यह है कि लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। क्या पहाड़, क्या मैदान चारों तरफ आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है, अगर पहाड़ों की बात करें तो मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल में भूस्खलन, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो विभाग ने Haryana, Jharkhand में मूसलाधार बारिश तो MP में बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल के लिए Monsoon Alert 13 Sep 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Haryana, Jharkhand में मूसलाधार बारिश बढ़ाएगी टेंशन – Monsoon Alert 13 Sep 2025

झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ऐसे में आज सिर्फ दक्षिणी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन दोपहर 1 बजे ऐसा लगा जैसे पूरे राज्य में किसी ने पानी डाल दिया हो। रांची में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने से 3-4 लोगों के मरने की भी खबर है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। अगर झारखंड में कल के Monsoon Alert 13 Sep 2025 की बात करें विभाग ने रामपुर, जमशेदपुर, टाटा, समेत कई जिलों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जाहिर की है। हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

MP में बिजली गिरने की आशंका से डरे लोग

12 से 14 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ अधिकांश/कई स्थानों पर तूफान की संभावना है। 14 और 15 को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 16 और 17 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 12 से 18 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 12 से 16 सितंबर के दौरान बिहार, 15 और 16 को झारखंड, 12 और 13 सितंबर को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026