---Advertisement---

Monsoon Alert 15 Oct 2025: देशभर में मानसून की वापसी के बीच आईएमडी की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन; जानें बिहार, झारखंड व अन्य राज्यों का वेदर अपडेट

Monsoon Alert 15 Oct 2025: अगले दो दिनों के अंदर देशभर से मानसून की विदाई हो जाएगी। मानसूनी की विदाई के बीच देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 14, 2025 6:30 अपराह्न

Monsoon Alert 15 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 15 Oct 2025: अगले दो दिनों के अंदर देशभर से मानसून की विदाई हो जाएगी। मानसूनी की विदाई के बीच देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है, सुबह के वक्त ठंड का एहसास होता है, तो वहीं दूसरी तरफ दोपहर में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाती है, वहीं शाम को फिर मौसम सुहावना हो जाता है। वहीं देशभर के कई राज्यों में मौसम विभाग बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, आने वाले कुछ खासकर दक्षिण भारत के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते है, क्योंकि विभाग ने भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 15 Oct 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

देशभर में मानसून की वापसी के बीच आईएमडी की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर पूरे देश से मानूसन की विदाई होने की उम्मीद है, लेकिन विभाग ने केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर अगले 7 दिनों के दौरान भारी वर्षा के साथ वर्षा की गतिविधि में वृद्धि जारी रहने की संभावना है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) दर्ज की संभावना है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। यानि अगर दक्षिण भारत की बात करें तो विभाग ने चेतावनी जारी कर दिया है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा Monsoon Alert 15 Oct 2025?

ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों के शेष भागों से अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। इसी अवधि के दौरान दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय क्षेत्र में पूर्वोत्तर मानसून की वर्षा गतिविधि शुरू होने की संभावना है। साथ ही आने वाले दिनों में ठंड की वापसी होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार इस बार ठंड जल्दी आने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण की भी वापसी हो रही है, जिससे गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026