---Advertisement---

Monsoon Alert 19 July 2025: Jharkhand समेत इन राज्यों में कुदरत बरपाएगा कहर, तो वीकेंड में कैसा रहेगा Delhi-NCR का वेदर; चेक करे मौसम का मिजाज

Monsoon Alert 19 July 2025: पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाकों तक कुदरत ने चारो तरफ तबाही मचा रखी है। जो परेशानी का सबब बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 18, 2025 6:44 अपराह्न

Monsoon Alert 19 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 19 July 2025: पूरे भारत में मानसून कहर बरपा रहा है, कहीं गर्मी से राहत मिल रही है, तो कहीं इतनी बारिश हो गई है कि सड़कें पानी से लबालब भरी हुई है, मानो की बाढ़ आ गया हो। इसके अलावा पहाड़ों पर तो कुदरत का कहर अलग ही देखने को मिल रहा है। बता दें कि पहाड़ों से लगातार भारी बारिश, बादल फटने, भूस्खलन की खबरे आ रही है, जिससे जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है। हिमाचल में आसमानी आफत से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई, तो हजारों गाड़ियां मलबे के अंदर समा गई है। सड़कें पूरी तरह से तबाह हो गई है। इसके अलावा बिहार में बाढ़ की स्थिति बन गई है, तो वहीं झारखंड में लगातार बारिश लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 19 July 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Jharkhand समेत इन राज्यों में कुदरत बरपाएगा कहर

पूरे उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है, केरल से लेकर बिहार तक और सिक्किम से लेकर उत्तराखंड तक हर जगह स्थिति भयावह बनी हुई है, कहीं सड़कें जलमग्न है, तो कही गाड़ियां मलबे में दब गई है, इसके अलावा कुदरत के कहर के कारण बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके है। अगर झारखंड में Monsoon Alert 19 July 2025 की बात करें तो विभाग ने पलामू, रांची, टाटा, जमशेदपुर, रामपुर समेत कई जिलों में बिजली गिरने, आंधी, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा 19 से 24 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 19 जुलाई को मराठवाड़ा, उत्तरी गुजरात, 20, 21, 24 जुलाई को कोंकण और गोवा में वहीं 19, 23 और 24 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

वीकेंड में कैसा रहेगा Delhi-NCR का वेदर – Monsoon Alert 19 July 2025

दिल्ली-एनसीआर में आजकल मौसम सुहाना बना हुआ है, लगभग हर दिन बारिश से मौसम खुशनुमा हो जा रहा है, लेकिन लोगों को जलभराव से भी दो चार होना पड़ रहा है, खासकर नौकरी करने वाले लोगों को, इसी बीच एक बार फिर आईएमडी दिल्ली में वीकेंड पर भारी वर्षा, बिजली के साथ तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो यहां भी विभाग ने वीकेंड पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

जिससे मौसम खुशनुमा होने की उम्मीद है। अगर अन्य राज्यों की बात करें तो विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है तथा मैदानी इलाकों में कुछ/कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026