Monsoon Alert 22 August 2025: Uttarakhand में बारिश का रौद्र अवतार तो दिल्ली में भी तूफान की आशंका, जानिए लखनऊ से लेकर पटना और कोलकाता कहां मचेगी तबाही

Monsoon Alert 22 August 2025

Photo Credit- Google Monsoon Alert 22 August 2025

Monsoon Alert 22 August 2025: मानसून का दौर देश के कई हिस्सों में जारी है और बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सबके बीच जल जीवन अस्त व्यस्त है और देश के कई जगह पर लोग बारिश के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। इस सब के बीच Monsoon Alert 22 August 2025 में आईएमडी की रिपोर्ट आखिर क्या कहती है। आपके यहां का मौसम का हाल क्या रहने वाला है। क्या बारिश से मुक्ति मिलने वाली है। दिल्ली, Uttarakhand से लेकर लखनऊ, पटना और कोलकाता कहां बादल छाए रहेंगे और कहां गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। यह जानने के लिए आइए जानते हैं क्या है मानसून अलर्ट 22 अगस्त 2025।

Monsoon Alert 22 August 2025 में जानें दिल्ली का हाल

मानसून अलर्ट 22 अगस्त 2025 की अगर बात करें तो राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बारिश के साथ तूफान की संभावना बताई जा रही है। जहां 24 डिग्री न्यूनतम तापमान और 35 डिग्री अधिकतम तापमान होने वाला है तो ह्यूमिडिटी बरकरार रहने वाली है। वहीं कहा जा रहा है कि दिल्ली में उमस की स्थिति बनी रहने वाली है। हालांकि आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की मालिश भी हो सकती है।

जानिए Uttarakhand से लेकर बंगाल तक कहा हो सकती है बारिश से तबाही

वहीं Monsoon Alert 22 August 2025 की बाद करें तो जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश की आशंका बनी रहने वाली है। Uttarakhand में बरसात रौद्र रूप लेने वाला है तो वहीं कुछ जगह मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना बताई जा रही है। अगले 7 दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे जगह पर जल जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। वहीं राजस्थान में भी मौसम विभाग के अनुसार हाई अलर्ट जारी किया गया है और अत्यधिक बारिश की संभावना बताई जा रही है।

22 अगस्त को मुंबई में भी हल्की बारिश होने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है यहां 24 डिग्री न्यूनतम तापमान तो 30 डिग्री अधिकतम तापमान बताई जा रही है। चेन्नई में तूफान के साथ बारिश की संभावना है। कोलकाता में भी गरज के साथ तूफान और बारिश आ सकती है।

Bihar से लेकर UP तक देखें मानसून अलर्ट 22 अगस्त 2025

जहां तक बिहार के पटना में Monsoon Alert 22 August 2025 की बात करें तो यहां पर 26 डिग्री न्यूनतम तापमान और 31 डिग्री अधिकतम तापमान की उम्मीद है। बिजली के साथ गरज और तूफान की संभावना भी बताई जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ में गरज के साथ बारिश तो कुछ क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे।

Exit mobile version