---Advertisement---

Monsoon Alert 26 Sep 2025: MP में मूसलाधार बारिश बढ़ाएगी लोगों की टेंशन, तो बिहार, झारखंड में फिर दिखेगा मौसम का रौद्र रूप; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 26 Sep 2025: लेकिन पहाड़ों के बाद अब मैदानी इलाकों में मौसम का रौद्र रूप दिखना शुरू हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 25, 2025 6:08 अपराह्न

Monsoon Alert 26 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 26 Sep 2025: धीरे-धीरे देशभर की वापसी हो रही है, लेकिन पहाड़ों के बाद अब मैदानी इलाकों में मौसम का रौद्र रूप दिखना शुरू हो गया है। बीते 2 दिनों से पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिससे जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिला है। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी लगातार बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं अब बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण ओडिशा समेत कई राज्यों में विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने एमपी, बिहार, झारखंड समेत कई जिलों के लिए भयंकर बारिश आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने कल के Monsoon Alert 26 Sep 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

MP में मूसलाधार बारिश बढ़ाएगी लोगों की टेंशन

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों, 26 और 27 सितंबर को, मानसून की वापसी के साथ, मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश का यह दौर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक थमने की उम्मीद है। विभाग ने इंदौर,उज्जैन,खरगोन,धार,बड़वानी,रतलाम समेत कई जिलों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। तेलंगाना और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) की संभावना जताई गई है।

बिहार, झारखंड में फिर दिखेगा मौसम का रौद्र रूप – Monsoon Alert 26 Sep 2025

बिहार में कल यानी 26 सितंबर को एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। विभाग के अनुसार पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर जिलों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो विभाग की तरफ से वहां भी कई जिलों में तेज तूफान, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bihar Viral Video

मई 8, 2026

Mahua Moitra

मई 8, 2026

Nishant Kumar

मई 8, 2026

Bengal Politics

मई 8, 2026

Sanjay Raut

मई 8, 2026

Vijay Thalapathy

मई 8, 2026