---Advertisement---

Monsoon Alert 27 June 2025: पहाड़ों पर तबाही मचाएगी बारिश! UP, दिल्ली के साथ राजस्थान, MP में करवट बदलेगा मौसम; असुविधा से बचने के लिए देखें IMD Report

Monsoon Alert 27 June 2025: आईएमडी ने फिर एक बार पहाड़ों पर बारिश से हाहाकार मचने की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग की ओर से उत्तर भारत में भी मौसम के करवट बदलने और बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। वहीं महाराष्ट्र, गोवा के साथ तमिलनाडु और उत्तर पूर्वी के राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 26, 2025 6:27 अपराह्न

Monsoon Alert 27 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 27 June 2025: पहाड़ी राज्यों में लोगों को भारी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। रुद्रप्रयाग से लेकर गंगोत्री, शिमला, मनाली तक भारी बारिश का सामना कर रहे लोग कमर कस लें। दरअसल, मौसम विभाग ने एक बार फिर पहाड़ों में भारी बारिश से तबाही मचने की आशंका व्यक्त कर दी है। आईएमडी की ओर से जारी Monsoon Alert 27 June 2025 की मानें आगामी कल उत्तराखंड से लेकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर पूर्वी के कई पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। इस दौरान भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की आशंका भी व्यक्त की गई है। वहीं लोगों को उफनती गंगा, अलकनंदा, यमुना समेत अन्य नदियों से दूरी बनाने की सलाह दी गई है। उत्तर भारत में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी बारिश के आसार व्यक्त किए गए हैं।

UP, दिल्ली के साथ राजस्थान, MP और हरियाणा में करवट बदलेगा मौसम!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के पूर्वी जिलों में बारिश के आसार को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, देवरिया, संतकबीर नगर, आजमगढ़, मऊ जैसे जिले शामिल हैं। वहीं पश्चिमी में स्थित गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद समेत अन्य कुछ जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। यूपी से इतर राजधानी Delhi में भी कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है जिससे लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है। वहीं हरियाणा में कुरुक्षेत्र से लेकर कैथल, भिवानी, उकलाना, जुलाना, जींद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत अन्य कई शहरों में मौसम बदलने और बारिश दर्ज किए जाने के आसार हैं।

रेतीले प्रदेश राजस्थान की बात करें तो 17 जून को पूर्वी इलाके के कई जनपदों में बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 27 से 29 जून तक भारी बारिश के आसार हैं। राजस्थान से इतर मध्य प्रदेश (MP) में आगामी कल छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, सतना, रीवा, सागर समेत अन्य कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

पहाड़ों पर फिर हाहाकार मचाएगी भारी बारिश!

हिमाचल प्रदेश हो या उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाके। इन सभी जगहों पर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की जा रही है। नदियों-नालों के उफान पर आने के बीच IMD ने उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, गंगोत्री, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर समेत अन्य कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। वहीं हिमाचल में कुल्लू, मनाली के साथ शिमला, काजा, पालमपुर, रोहतांग समेत अन्य कई जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं जिससे भूस्खलन की घटनाएं सामने आ सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ कई उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बारिश से स्थिति बेहाल होने की खबर है। ऐसी स्थिति में लोगों को पहाड़ी इलाकों का सैर न करने की सलाह दी गई है।

देहरादून, भोपाल और पटना समेत अन्य शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े

भोपाल, देहरादून व पटना समेत अन्य प्रमुख राज्यों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल24°C30°C
देहरादून25°C30°C
पटना27°C33°C
शिमला17°C25°C
दिल्ली27°C37°C
मुंबई24°C30°C
कोलकाता26°C34°C
चेन्नई28°C36°C
लखनऊ27°C34°C
रांची23°C28°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ मे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026