---Advertisement---

Monsoon Alert 27 Sep 2025: केरल समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव, तो UP में मौसम उड़ाएगा लोगों की नींद; जानें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 27 Sep 2025: देशभर में मानसून की वापसी तो हो रही है, लेकिन अभी भी कई ऐसे राज्य है मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 26, 2025 6:30 अपराह्न

Monsoon Alert 27 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 27 Sep 2025: देशभर में मानसून की वापसी तो हो रही है, लेकिन अभी भी कई ऐसे राज्य है मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की टेंशन इस कदर बढ़ा दी है कि अब त्योहार भी फीका पड़ गया है। इसके अलावा विभाग ने कई राज्यों में एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। अगले 2 से 3 दिन तक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में बादलों की गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 27 Sep 2025 को लेकर पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

केरल समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया, साथ ही, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और अन्य क्षेत्रों में तेज़ वर्षा की संभावना जताई है। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमतिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इदुक्की और एर्णाकुलम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। तिरुवनंतपुरम जिले में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है, जिन जिलों में लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में मौसम लेगा करवट

यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। बता दें कि विभाग ने कई जिलों में चेतावनी जारी कर दी है। गौरतलबह है कि धीरे-धीरे देश से मानसून की वापसी हो रही है। आईएमडी की मानें तो 27 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही रह सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में मौसम के शुष्क रहने के संकेत हैं, जिससे दिन में धूप परेशान करेगी और लोगों को गर्मी का एहसास होगा, जबकि रात में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, जिससे राहत रहेगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि मौसम का लुका छुपी अभी भी जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026