---Advertisement---

Monsoon Alert 29 Sep 2025: दशहरा के अवसर पर यूपी, बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट, तो इन राज्यों में वज्रपात, तूफान बढ़ाएगा लोगों की टेंशन; जानें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 29 Sep 2025: मानससून की वापसी के बीच एक बार फिर कई राज्यों में मौसम करवट लेने जा रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 28, 2025 6:19 अपराह्न

Monsoon Alert 29 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 29 Sep 2025: मानससून की वापसी के बीच एक बार फिर कई राज्यों में मौसम करवट लेने जा रहा है। मालूम हो कि नवरात्रि का पावन दिन शुरू है, और 2 अक्टूबर को दशहरा भी है। इसी बीच मौसम विभाग ने भी दशहरा में खलल डालने का मन पूरी तरह से बना लिया है। गुजरात, महाराष्ट्र में लगातार बारिश से त्योहारों की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार के कई जिलों के लिए भयंकर बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल के Monsoon Aleert 29 Sep 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

यूपी, बिहार में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम बार-बार करवट ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि 28 प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। आईएमडी ने बताया कि 40 जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और अच्छी खासी बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया समेत कई जगहों के लिए विभाग ने तूफान, बारिश और बिजली का अलर्ट जारी कर दिया है। वही अगर बिहार की बात करें तो छपरा, आरा, बक्सर, सासाराम, बेगूसराय समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

अन्य राज्यों में कल का मौसम कैसा रहेगा?

तमिलनाडु के कई हिस्सों के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि शनिवार को राज्य में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात के असर से महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। आईएमडी ने 24 घंटे के पूर्वानुमान में बताया कि मुंबई और उसके आसपास बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, विदर्भ, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) दर्ज की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026