---Advertisement---

Monsoon Alert 31 Aug 2025: Rajasthan, MP में मौसम बरसाएगा आफत, Bihar में भयंकर बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन; देखें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 31 Aug 2025: इस बार देश भर में मानसून लगातार एक्टिव है, महीना खत्म होने वाला है, लेकिन कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 30, 2025 7:11 अपराह्न

Monsoon Alert 31 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 31 Aug 2025: इस बार देश भर में मानसून लगातार एक्टिव है,अगस्त का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। बिहार से लेकर यूपी तक, बारिश, आंधी, तूफान से हाहाकार मचा हुआ है। बिहार, झारखंड में तो लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, तो वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो आए दिन बादल फटने, भूस्खलन की खबरे सामने आ रही है, प्रत्येक दिन लोगों की जान जा रही है। आलम यह है कि स्थानीय लोग रात में भी जग रहा है कि कही भूस्खलन ना आ जाए। इसी बीच आईएमडी ने कल के Monsoon Alert 31 Aug 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Rajasthan, MP में मौसम बरसाएगा आफत – Monsoon Alert 31 Aug 2025

राजस्थान में एक बार फिर मौसम का रोद्र रूप देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भयंकर बारिश, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले हुई बारिश में कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक बार फिर मौसम द्वारा दी गई चेतावनी ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। विभाग ने कल के Monsoon Alert 31 Aug 2025 के लिए राजधानी जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, ब्यावर, झुंझुनूं, दौसा, अजमेर, सीकर, राजसमंद और कोटा समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश, तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने MP में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Bihar में भयंकर बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर अगले 4-5 दिनों के दौरान भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जिसमें जम्मू में 30, हिमाचल प्रदेश में 30-31 और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 30 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान बहुत भारी की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में तथा 31 अगस्त, 4 और 5 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026