---Advertisement---

Monsoon Alert 7 Sep 2025: Uttarakhand में फिर दिखेगा कुदरत का कहर, Rajasthan, Gujarat में अत्यधिक बारिश, तूफान मचाएगा तबाही; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 7 Sep 2025: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मची हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2025 6:48 अपराह्न

Monsoon Alert 7 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 7 Sep 2025: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मची हुई है। कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए है, लोगों का आशियाना छीन गया है। मैदानी इलाकों में भी इस बार मौसम का भयंकर रूप देखने को मिल रहा है। स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात में स्थिति काफी खराब है, जगह-जगह लोगों को बाढ़ की समस्या से जो चार होना पड़ रहा है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 7 Sep 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Uttarakhand में फिर दिखेगा कुदरत का कहर -Monsoon Alert 7 Sep 2025

अगले 5 दिनों (07 सितम्बर से 10 सितम्बर 2025) के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भारी वर्षा / गर्जन-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अति तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। अगर उत्तराखंड में कल के Monsoon Alert 7 Sep 2025 की बात करें तो विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बर्षा के तीव्र से अति तीव्र होने की संभाना है। अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Rajasthan, Gujarat में अत्याधिक बारिश, तूफान मचाएगा तबाही

दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र, 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर एक अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से, 7 सितंबर तक गुजरात राज्य और राजस्थान में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 06-08 तारीख के दौरान तथा 11 और 12 तारीख को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026