---Advertisement---

Rain Alert 11 April 2026: इन शहरों में बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा, जानें आईएमडी की चेतावनी किसके लिए है मुसीबत

Rain Alert 11 April 2026: बिहार से लेकर दिल्ली और राजस्थान तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और कहां बारिश की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम का हाल क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2026 5:48 अपराह्न

Rain Alert 11 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 11 April 2026: मौसम का रंग रूप बदल रहा है और ऐसे में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का आलम जारी है। वहीं रेन अलर्ट 11 अप्रैल 2026 की बात करें तो कुछ शहरों में एक बार फिर बारिश की वजह से मुसीबत के बदले घिरने वाले हैं। आइए जानते हैं किन शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है और किसे फिलहाल मुसीबत खेलना पड़ सकती है। दिल्ली से लेकर बिहार तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और किन्हे फिलहाल संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं 11 अप्रैल 2026 में मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी क्या है।

उत्तर प्रदेश में क्या है Rain Alert 11 April 2026

उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में धीरे-धीरे गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा।हालांकि इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन ज्यादातर शहर में तेज हवाएं चलने की आशंका नजर आ रही है। धूल भरी हवाएं देखी जा सकती है लेकिन आसमान साफ रहेगा।

उत्तराखंड में जानें बारिश की स्थिति

वहीं उत्तराखंड में अगर आप भी छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दे कि रेन अलर्ट 11 अप्रैल 2026 में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के साथ भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। हालांकि कुछ जगह पर मौसम साफ हो सकता है लेकिन पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का आलम देखने को मिल सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है।

बिहार के लिए क्या है रेन अलर्ट

बिहार में प्री मानसून देखा जा रहा है और मौसम का बदला रूप देखने को मिला है। 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में तपिश के बीच कुछ शहरों में मौसमी रुख बदलने के लिए तैयार है।

क्या दिल्ली और पंजाब सहित इन शहरों में होगी बारिश

दिल्ली में मौसम के हाल की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की उम्मीद कम जताई गई है। वही राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ जगह पर हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी मौसम की लुकाछिपी देखने को मिल सकती है।

रेन अलर्ट 11 अप्रैल 2026 में जानें कहां है बारिश का खतरा

उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान कोई महत्वपूर्ण मौसमी हलचल की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी भारत में 5-7 डिग्री सेल्सियस और मध्य भारत में 3-5 डिग्री सेल्सियस की अधिकतम वृद्धि होने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, इन क्षेत्रों में 2 दिन के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

रेन अलर्ट 11 अप्रैल 2026 में असम और मेघालय में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज़ हवाए चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वी भारत की बात करें तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026