---Advertisement---

Rain Alert 11 August 2026: दिल्ली में येलो अलर्ट तो इन 17 शहरों में बारिश का खतरनाक कहर, जानें आंधी-तूफान के महा-तांडव को लेकर IMD की चेतावनी

Rain Alert 11 August 2026: तापमान में गिरावट के साथ-साथ आने वाले समय में कई शहरों में बारिश अपना उग्र अवतार दिखाने के लिए तैयार है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले आपको सावधान रहने की जरूरत पडी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2026 5:46 अपराह्न

Rain Alert 11 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 11 August 2026: देश के कुछ हिस्सों में मानसून अपने चरम पर है और बारिश की वजह से मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है तो उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वहीं इस सब के बीच रेन अलर्ट 11 अगस्त 2026 में आपके शहर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है कहां बारिश तो कहां आंधी तूफान का खतरा आईएमडी की तरफ से बताया गया है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तक किन 17 शहरों में बारिश सख्त रुख दिखाने के लिए तैयार है।

Rain Alert 11 August 2026 के खतरे में ये 17 शहर

11 अगस्त 2026 की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान आईएमडी ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है। शहरों में तेज हवाएं चलेंगे आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में आईएमडी ने बिना वजह घर से निकलने से बचने की सलाह दी।

दिल्ली में कैसे बारिश की वजह से अफरातफरी

दिल्ली में मौसम के हाल की बात करें तो भारत के उत्तर पश्चिम भाग में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहने वाला है और अगले चार-पांच दिनों तक इससे निजात मिलने की संभावना नहीं है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे जहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल जानें

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की वजह से हाल बेहाल रहने वाला है। आईएमडी की तरफ से मेरठ से लेकर बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी जौनपुर से लेकर गाजीपुर तक भारी बारिश का अलर्ट बताया गया है।

बिहार में आंधी तूफान का कहां खतरा

बिहार में बारिश को लेकर तबाही मची है और भागलपुर से लेकर किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल में आंधी तूफान के साथ-साथ भारी बारिश का अनुमान बताया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम करवट लेने के लिए तैयार है।

जानें मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक कहां-कहां बारिश से सितम जारी

मध्य प्रदेश में रेन अलर्ट 11 अगस्त 2026 की बात करें तो आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है जहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है। गुजरात में तेज हवाओं के साथ वर्षा के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है आंधी तूफान की भी संभावना बताई गई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026