---Advertisement---

Rain Alert 19 June 2026: आसमान से बरसेगी आग या तूफानी हवा और बारिश से मचेगी तबाही, चेक करें आपके शहर में मौसम का हाल

Rain Alert 19 June 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में आखिर मौसम कटेवर किस तरफ देखने को मिलने वाला है और कहां सावधान रहने के लिए कहा गया है। आइए जानते है क्या है मौसम विभाग की चेतावनी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2026 5:36 अपराह्न

Rain Alert 19 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 19 June 2026: गर्मी और बारिश ने मानो आंख मिचौली खेलने में कोई कमी नहीं रहने दी है जहां कुछ हिस्सों में बारिश का आलम जारी है तो वहीं कुछ हिस्सों में गर्मी ने नाक में दम कर दिया है। आसमान से मानो आज निकल रही है लेकिन इस सब के बीच क्या रेन अलर्ट 19 जून 2026 में आपके शहर में राहत मिलने वाली है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश तक आखिर मौसम किस तरफ रुख करने वाली है। आइए जानते हैं आईएमडी ने अपने अलर्ट में लोगों को क्या कहा है।

इन शहरों को मौसम विभाग ने किया सावधान

आईएमडी की रिपोर्ट की बातें रेन अलर्ट 19 जून 2026 में बिहार से लेकर झारखंड, उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर समेत गई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और इस दौरान आपके शहर में मौसम का हाल बदल सकता है।

Rain Alert 19 June 2026 में दिल्ली में मौसम की आंखमिचौली रहेगी जारी

अगर दिल्ली एनसीआर में मौसम की स्थिति की बात करें तो आईएमडी की तरफ से आंधी बारिश के आसार बताए गए हैं। कहा जा रहा है कि हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती है लेकिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर रहने वाली है। वहीं धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में क्या है मौसम की स्थिति

वहीं अगर उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो कई इलाकों में भयावह लू का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। प्रयागराज से लेकर वाराणसी, गाजीपुर, कानपुर, बिजनौर, बरेली में लू का अलर्ट बताया गया है।

बिहार में जानें रेन अलर्ट 19 जून 2026

बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी बारिश का अलर्ट बताया गया है। बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है और इस दौरान तेज हवाएं चलने वाली है।

हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक जानें बारिश की स्थिति

हिमाचल प्रदेश के लिए रेन अलर्ट 19 जून 2026 की बात करें तो मूसलाधार बारिश होने की संभावना है तो इस दौरान आंधी से लेकर ओलावृष्टि तक के संकेत दिखाई दे रहे हैं।उत्तराखंड में भी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान छिटपुट बारिश भी हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में येलो अलर्ट बताया गया है।

पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश तक क्या है मौसम की स्थिति

पंजाब में मौसम के हाल की बात करें तो आंधी बारिश का माहौल बना रहेगा और छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने वाली तो ओडिशा के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट बताया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चल सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी तो कुछ में बारिश होने की संभावना है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026