---Advertisement---

Rain Alert 31 March 2026: प्रलय का काउंटडाउन! बादलों ने इन शहरों को किया कैद, शुरू होगा तूफान के साथ ओलावृष्टि का तांडव

Rain Alert 31 March 2026: किन शहरों में मौसम का रौद्र रूप दिखने वाला है और कहां सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम का हाल क्या है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक खतरे की घंटी बजी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2026 5:53 अपराह्न

Rain Alert 31 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 31 March 2026: अलग-अलग देश में मौसम का रुख बदलने वाला है और ऐसे में कहीं तूफानी हवा की वजह से खतरा बढ़ने वाली है। निश्चित तौर पर अंधाधुंध बारिश की वजह से कई जगह पर किसानों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस सब के बीच आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक मौसम का हाल क्या है और कहा आपको आईएमडी की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों में मौसम बदलने की वजह से परेशानियां बढ़ सकती है। रेन अलर्ट 31 मार्च 2006 में सावधान रहने की जरूरत है।

Rain Alert 31 March 2026 में कहां बारिश की है चेतावनी

रेन अलर्ट 31 मार्च 2026 में 2 सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फबारी की भी चेतावनी है। मध्य और पूर्वी भारत के साथ उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वोत्तर और सटे पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवा के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा होने की आशंका है। कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी गरज, बिजली और तेज़ हवा के साथ कहीं-कहीं वर्षा जारी रहने वाली है। इस दौरान केरल में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

राजस्थान से लेकर दिल्ली तक जानें बारिश की स्थिति

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रेन अलर्ट 31 मार्च 2026 को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

रेन अलर्ट 31 मार्च 2026 में कहां होगी बारिश और कहां आंधी

रेन अलर्ट 31 मार्च 2026 में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तो त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 मार्च को झारखंड के साथ ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 मार्च को बिहार तथा गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में गरज के साथ तेज़ हवाएं चलने की आशंका है।

बिहार सहित इन शहरों में जानें मौसम की स्थिति

31 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। मध्य भारत में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। रेन अलर्ट 31 मार्च 2026 में मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026