---Advertisement---

Rain Alert 7 August 2026: क्या खौफनाक मानसून के तांडव से पानी में डूबेगी दिल्ली और यूपी, जानिए किन शहरों में हालात होंगे बेकाबू

Rain Alert 7 August 2026: बारिश की वजह से किन शहरों में अफरातफरी मचने वाली है और कहां मौसम बिगड़ने की वजह से लोगों का जल जीवन अस्त व्यस्त हो सकता है। आइए जानते हैं आपके लिए क्या सावधानी जारी की गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2026 6:10 अपराह्न

Rain Alert 7 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 7 August 2026: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून का असर देखने को मिल रहा है और जाहिर तौर पर दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। इस सबके बीच आपके शहर में रेन अलर्ट 7 अगस्त 2026 में क्या कहा गया है और किन 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए आईएमडी की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं कहां तापमान में गिरावट दर्ज होने वाली है और कहां गर्मी से राहत मिलेगी। जानिए आईएमडी के द्वारा बारिश को लेकर जारी चेतावनी में क्या कहा गया है।

दिल्ली के लिए क्या है बारिश का खतरा

दिल्ली एनसीआर में अगर मौसम की बात करें तो भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। कहा जा रहा है कि यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में क्या है Rain Alert 7 August 2026 की स्थिति

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का अलग जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश बताई जा रहा है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी तो ऐसे में गाजियाबाद से लेकर नोएडा मेरठ तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक क्या है खतरा

बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो कहा जा रहा है कि रेन अलर्ट 7 अगस्त 2026 में मूसलाधार बारिश हो सकती है। ज्यादातर राज्यों में 9 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तूफानी हवा चलने की भी संभावना नजर आ रही है। इसके साथ ही झारखंड में भी बारिश का असर देखने को मिलने वाला है। पश्चिम बंगाल के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है और इसके लिए आईएमडी ने सतर्क रहने के लिए कहा है।

कहां होगी खतरनाक बारिश तो कहां होगी हल्की फुहारे

राजस्थान में भारी बारिश का असर देखने को मिलने वाला है और अगले 3 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने वाला है। वहीं हरियाणा से लेकर चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, पुडुचेरी, तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। वही हल्की से मध्यम बारिश हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के साथ-साथ गोवा में बताया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 6, 2026

कल का मौसम 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026

Ghaziabad News

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 6, 2026