---Advertisement---

कल का मौसम 10 June 2025: बढ़ता तापमान Delhi-UP में मचाएगा कोहराम, राजस्थान-MP में लू बढ़ाएगी परेशानी! क्या उत्तराखंड में होगी बारिश? IMD Report

कल का मौसम 10 June 2025: आईएमडी ने आगामी कल दिल्ली, यूपी के साथ हरियाणा में तापमान बढ़ने, तो मध्य प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर जारी रहने के आसार जताए हैं। वहीं उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी दर्ज किए जाने की संभावना है जिससे मौसम सुहाना हो सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 9, 2025 6:24 अपराह्न

कल का मौसम 10 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 10 June 2025: बदलते मौसम के मिजाज ने सभी को चौंका कर रख दिया है। 10 जून की तारीख आ गई और अभी भी लू के साथ बढ़ता तापमान देशवासियों के लिए चिंता का सबब बना है। यूपी से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड समेत अन्य कई राज्यों तक गर्मी से हाय तौबा मची है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 10 June 2025 को लेकर भी पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिए हैं। IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल मंगलवार को एक बार फिर देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान बढ़ने और लू चलने के साथ गर्मी हाहाकार मचाएगी। वहीं उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं जिससे मौसम सुहाना नजर आ सकता है। ऐसे में आइए आपको कल का मौसम 10 June 2025 से जुड़े रिपोर्ट बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिले।

बढ़ता तापमान Delhi-UP और हरियाणा में मचाएगा कोहराम, राजस्थान-MP में लू बढ़ाएगी परेशानी!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल उत्तर भारत में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। जहां एक ओक दिल्ली, यूपी के साथ हरियाणा में 10 जून को तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लू का कहर नजर आ सकता है। दिल्ली की बात करें तो, चांदनी चौक से लेकर अक्षरधाम, लोधी रोड, सफदरगंज, द्वारका समेत अन्य कई इलाकों में तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं UP में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी इलाके तक तापमान बढ़ने से गर्मी का रौद्र रूप नजर आने की संभावना है। हरियाणा की बात करें तो नूह से लेकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र समेत अन्य तमाम इलाकों में बढ़ता तापमान किसानों के साथ व्यवसायियों की दिक्कतें बढ़ाएगा।

राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, बांसवाड़ा, टोंक, उदयपुर जैसे इलाकों में लू लोगों के लिए चिंता का विषय बन सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में दतिया, दामोह, भोपाल, इंदौर, रीवा, सतना, सागर समेत तमाम इलाके लू की चपेट में नजर आ सकते हैं।

उत्तराखंड में कल का मौसम 10 June 2025 कैसा रहेगा?

इसका जवाब भी आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट में दर्ज है। IMD Report के मुताबिक उत्तराखंड के कुछ इलाको में आगामी कल हल्की बारिश हो सकती है। इसमें रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, चमोली समेत कुछ अन्य इलाके शामिल हैं। वहीं हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की समेत अन्य तमाम मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं जिसे पर्यटकों के अनुकूल माना जा रहा है।

लखनऊ, रांची, पटना समेत इन प्रमुख शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के आंकड़े

पटना, रांची और लखनऊ समेत देश के कुछ प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ3042
रांची2434
पटना2939
दिल्ली2844
कोलकाता2837
मुंबई2733
चेन्नई2736
देहरादून2438
भोपाल2942
जयपुर3144

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ मे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026