---Advertisement---

कल का मौसम 11 March 2025: होली से पहले Delhi-Rajasthan में काले बादल, UP-MP में धूप बढ़ाएगी उमस! जानें Uttarakhand-Haryana में वेदर का हाल

कल का मौसम 11 March 2025: मौसम विभाग ने दिल्ली-राजस्थान में काले बादल छाने के आसार जताए हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी भी हो सकती है। यूपी-मध्य प्रदेश में धूप का आलम नजर आएगा और चिलचिलाती धूप के कारण उमस बढ़ सकती है। उत्तराखंड, हरियाणा के कई इलाकों में भी बादल छाने और बूंदा-बांदी होने के आसार हैं, जिससे होली के पूर्व मौसम पूर्णत: बदला नजर आएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 10, 2025 6:16 अपराह्न

कल का मौसम 11 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 11 March 2025: आंख-मिचौली खेल रहा मौसम अब पूर्ण रूप से बदलने की कगार पर खड़ा है। कहीं बारिश के आसार, तो कहीं चिलचिलाती धूप लोगों का चिंता बढ़ाने वाली है। होली से पहले भी इसी क्रम में दिल्ली-राजस्थान में काले बादल का साया नजर आ सकता है। वहीं यूपी-मध्य प्रदेश में धूप खिलने के साथ उमस बढ़ने के आसार हैं। हरियाणा, उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। हल्की बारिश और धूप का तड़का इन दोनों राज्यों में मौसम परिवर्तन करने को बेताब है। ऐसे में आइए हम आपको कल का मौसम 11 March 2025 के बारे में विस्तार से बताते हैं।

होली से पहले Delhi-Rajasthan में काले बादल, UP-MP में धूप बढ़ाएगी उमस!

मौसम विभाग ने आगामी कल के मौसम को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिए हैं। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 11 मार्च को काले बादल का साया नजर आ सकता है। इसमें चांदनी चौक, सफदरगंज, पीतमपुरा, अक्षरधाम, पालम, आनंद विहार और लोधी रोड जैसे इलाके शामिल हैं। यहां काले बादल नजर आ सकते हैं जिससे मौसम बदला नजर आएगा।

दिल्ली से इतर राजस्थान के चुरू, दौसा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, टोंक आदि जैसे जिलों में भी काले बादल छाने के आसार हैं। वहीं बांरा, बांसवाड़ा, कोटा, गंगापुर सिटी, डुंगपुर जैसे जिलों में धूप खिली नजर आ सकती है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके गोरखपुर, देवरिया, महाराजगांज, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, बस्ती, अंबेडकरनगर जैसे जिलों में भी धूप खिलने के आसार हैं। वहीं पश्चिम में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद आदि जैसे जिलों में सुबह काले बादल नजर आ सकते हैं जिसके बाद मौसम साफ नजर आएगा।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग को छोड़ दें, तो शेष अन्य इलाकों में मौसम साफ होने के आसार हैं। इंदौर से लेकर भोपाल, छिंदवाड़ा, कल्याणपुर, डबरा, ग्वालियर, रीवा, सतना, सागर आदि जैसे जिले में धूप खिला नजर आएगा।

Uttarakhand-Haryana में कैसा रहेगा कल का मौसम 11 March 2025?

राजधानी देहरादून के अलावा उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, जोशीमठ आदि जैसे स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, काशीपुर और खाटिमा आदि जैसे स्थानों पर मौसम साफ होने के आसार हैं।

उत्तराखंड के पड़ोसी हरियाणा राज्य में ऐलानाबाद, हसनपुर, जुलाना, गुरुग्राम, जिंद, झज्जर, उकलाना, आदमपुर, सोनीपत, पानीपत आदि जैसे स्थानों पर काले बादल नजर आएंगे। इन स्थानों में कहीं-कहीं बारिश भी दर्ज की जा सकती है। वहीं फरीदाबाद, फतेहाबाद, कलायत, लोहारु, रनिया आदि जैसे स्थानों पर धूप खिलने और मौसम साफ होने के आसार हैं।

मुंबई-दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े

मुंबई-दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई2338
दिल्ली1734
कोलकाता2134
चेन्नई2433
देहरादून1023
पटना1931
लखनऊ1934
रांची1833
जयपुर2035
भोपाल2038

नोट- उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026