---Advertisement---

कल का मौसम 28 Jan 2025: कहीं चिलचिलाती धूप, कहीं बारिश! Delhi, UP-MP समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा वेदर? क्या कोहरे की होगी वापसी? IMD Report

कल का मौसम 28 Jan 2025: सियासी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तर भारत में मौसम गर्म होता नजर आ रहा है। जनवरी महीने में दिल्ली से लेकर पश्चिमी यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही धूप, किसानों से लेकर आम जन तक को चिंता में डाल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 27, 2025 5:56 अपराह्न

कल का मौसम 28 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 28 Jan 2025: सियासी सरगर्मी बढ़ने के साथ उत्तर भारत में मौसम गर्म होता नजर आ रहा है। जनवरी महीने में दिल्ली से पश्चिमी यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही धूप, किसानों से आम जन तक को चिंता में डाल रही है। इसी बीच कल का मौसम 28 Jan 2025 को लेकर अपडेट जारी हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी कल यानी 28 जनवरी को उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में चिलचिलाती धूप खिल सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, गुलमर्ग व पहलगाम समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। आगामी दिन के लिए जारी IMD Report के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोहरे की वापसी होगी? क्या तापमान मौसम को प्रभावित कर सकता है? तो आइए हम आपको मौसम से जुड़े हर पहलुओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

UP-MP समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम 28 Jan 2025?

यूपी में मौसम का बहुरंगी रूप नजर आ रहा है। इसी कड़ी में 28 जनवरी को पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में धूप खिलने की संभावना है। वहीं यूपी के ही कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, बलिया, बाराबंकी, व बहराइच समेत अन्य कई जिलों में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी से इतर मध्य प्रदेश के दामोह, दतिया, ग्वालियर, इंदौर व भोपाल में सुबह हल्की धुंध नजर आ सकती है। वहीं चित्रकूट, छिंदवाड़ा, सागर, रीवा, सतना समेत अन्य जिलों में धूप खिलने के पूरे आसार हैं। राजस्थान की बात करें तो 28 जनवरी को सूबे के चित्तौड़गढ़, चुरू, भीलवाड़ा, उदयपुर, गंगानगर में काले बादल नजर आ सकते हैं। वहीं जैसलमेर, कोटा, जयपुर, जोधपुर, बारां समेत अन्य जिलों में चिलचिलाती धूप खिलने की संभावना है।

हरियाणा में आदमपुर से लेकर यमुनानगर सिटी तक धूप खिलने की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, गुरुग्राम समेत जैसे इलाकों में सुबह हल्का धुंध नजर आ सकता है। हालांकि, बीतते समय के साथ धूप खिलने और मौसम साफ होने की प्रबल संभावना है। हरियाणा से इतर उत्तराखंड में भी मौसम आंख-मिचोली खेल रहा है। उत्तराखंड के जोशीमठ, गंगोत्री, देवप्रयाग, देहरादून, हल्दवानी, नैनीताल समेत कई इलाकों में धूप खिलने की संभावना है। आश्चर्य की बात है कि उत्तराखंड के ये इलाके जनवरी में आमतौर पर बर्फ से ढ़के होते थे। हालांकि, अबकी बार मौसम बिल्कुल अलग रूप अपनाए हुए आंख-मिचोली कर रहा है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम 28 Jan 2025?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंगेशपुर, पुसा, नरेला, चांदनी चौक, अक्षरधाम समेत कई इलाकों में सुबह हल्की धुंध नजर आ सकती है। वहीं पालम, कुतुब मिनार, राजघाट, जनपथ रोड, नई दिल्ली, जफरपुर समेत कई इलाकों में धूप खिलने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो, फरवरी के पहले सप्ताह में राजधानी दिल्ली में कोहरे की दस्तक हो सकती है। इस दौरान लोगों के एक बार फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Shimla, Dehradun समेत इन प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े

देहरादून, शिमला, श्रीनगर समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मनाली3°C17°C
श्रीनगर-4°C12°C
देहरादून7°C24°C
शिमला9°C20°C
दिल्ली9°C24°C
मुंबई21°C33°C
कोलकाता16°C27°C
चेन्नई21°C24°C
लखनऊ10°C24°C
पटना13°C25°C
रांची11°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026