---Advertisement---

कल का मौसम 8 March 2025: Uttarakhand-Haryana में बारिश! देश के इस हिस्से में बर्फबारी के आसार, जानें Delhi, UP-MP में कैसा रहेगा वेदर?

कल का मौसम 8 March 2025: मौसम विभाग ने आगामी कल हरियाणा, उत्तराखंड के कई इलाकों में बूंदा-बांदी के आसार जताए हैं। वहीं कश्मीर के सोपोर, कुलगाम, गुलमर्ग समेत कुछ हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं। यूपी-MP में भी मौसम आंख-मिचौली करते और मिजाज बदलते नजर आ सकता है। वहीं राजस्थान के विभिन्न जिलों में धूप खिलने और मौसम साफ होने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 7, 2025 6:00 अपराह्न

कल का मौसम 8 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 8 March 2025: आंख-मिचौली खेलने का दौर समाप्त हुआ, अब मौसम का रुख स्पष्ट है। देश के किसी-किसी हिस्से में मौसम का तल्ख व बेरुखा अंदाज देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग द्वारा कल का मौसम 8 March 2025 को लेकर पूर्वानुमान भी जारी किए जा चुके हैं। आगामी कल उत्तराखंड और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बारिश के आसार हैं। वहीं कश्मीर के सोपोर, कुलगाम, गुलमर्ग, मीरपुर समेत कुछ हिस्सों में सफेद बर्फ की चादर नजर आ सकती है। राजधानी दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी मौसम का बदला अंदाज नजर आ सकता है। ऐसे में आइए हम आपको IMD द्वारा जारी की गई पूर्वानुमान रिपोर्ट के आधार पर कल के मौसम से जुड़े डिटेल बताते हैं।

Uttarakhand-Haryana में बारिश, तो कश्मीर में बर्फबारी के आसार!

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। उत्तराखंड में देवप्रयाग, अल्मोड़ा, गदरपुर, हर्सिल, कनातल, लोहाघाट, पिथौरागढ़ समेत कई इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। वहीं ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, चंपावत, बागेश्वर समेत मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में मौसम साफ होने के आसार हैं। उत्तराखंड के पड़ोसी हरियाणा के जिंद, कलायत, उकलाना, हिसार, महेन्द्रगढ़ समेत कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, ऐलानाबाद, कैथल, लोहारु, पटौदी, पलवाल समेत कई इलाकों में धूप खिलने और मौसम साफ रहने के आसार हैं।

राजस्थान की बात करें तो बांरा से लेकर बांसवाड़ा, जयपुर, डुंगरपुर, उदयपुर, जैसलमेर, टोंक, अजमेर समेत लगभग सभी इलाकों में धूप खिलने और मौसम साफ रहने के आसार हैं।

UP-MP और Delhi में कैसा रहेगा कल का मौसम 8 March 2025?

राजधानी दिल्ली पर कुदरत मेहरबान है। इसी कड़ी में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आगामी कल यानी 8 मार्च को धुंध छाई नजर आ सकती है। हालांकि, देर सुबह धुंध के छटने और धूप खिलने के आसार हैं। इसमें अक्षरधाम से लेकर पीतमपुरा, पालम, चांदनी चौक, लोधी रोड, सफदरगंज, नजफगढ़ समेत कई इलाके शामिल हैं।

दिल्ली से सीमा सांझा करने वाले यूपी में भी मौमस का मिजाज बदल सकता है। यूपी के पूर्वा इलाके में बादल छाए नजर आ सकते हैं। इसमें गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, महाराजगंज, आजमगढ़, बस्ती समेत कई जिले शामिल हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, हापुड़ समेत अन्य जिलों में मौसम साफ नजर आएगा।

मध्य प्रदेश में भी ग्वालियर व चंबल संभाग को छोड़ कर शेष जिलों में मौसम साफ रहने व धूप खिलने के आसार हैं। इसमें दामोह, डबरा, इंदौर, भोपाल, कल्याणपुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, गुना, रीवा, सतना, सागर समेत कई इलाके शामिल हैं। वहीं ग्वालियर और चंबल संभाग के इलाके में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली-मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहर न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली1431
मुंबई2037
कोलकाता2133
चेन्नई2236
लखनऊ1430
पटना1630
रांची1631
जयपुर1531
इंदौर1735
देहरादून1735

नोट- उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026