---Advertisement---

Ashadha Mangalwar 2023 के दिन श्री हनुमान जी की कृपा के लिए करें ये उपाय, जीवन की सारी बाधाएं होंगी दूर

Ashadha Mangalwar 2023: आषाढ़ मास की शुरुआत के साथ ही पूजा का विशेष महत्व बढ़ जाता है। 5 जून 2023 से आषाढ़ महीने की शुरुआत हुई और आज मंगलवार का दिन काफी शुभ माना गया है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। आषाढ़ के महीने में हनुमान जी के साथ-साथ भगवान शिव ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 6, 2023 2:53 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ashadha Mangalwar 2023: आषाढ़ मास की शुरुआत के साथ ही पूजा का विशेष महत्व बढ़ जाता है। 5 जून 2023 से आषाढ़ महीने की शुरुआत हुई और आज मंगलवार का दिन काफी शुभ माना गया है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। आषाढ़ के महीने में हनुमान जी के साथ-साथ भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु की पूजा की जाती है और इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सभी बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। आइए जानते हैं कि हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कौन से विशेष उपाय बताए गए हैं जिनके जरिए हमारे सभी काम बन जाएंगे।

शनि महादशा को दूर करने के लिए करें उपाय

यदि आप पर शनि की महादशा है या फिर कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष है तो मंगलवार के दिन आपको 108 तुलसी के पत्ते लेकर चंदन से श्री राम लिखना है। इसके बाद इनकी माला बनाकर हनुमान जी की मूर्ति पर चढ़ा दें। इससे शनि की महादशा दूर हो जाएगी और हनुमान जी की कृपा बरसने लगेगी।

अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए करें उपाय

यदि आप अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए उपाय करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि से निवृत होने के बाद हनुमान मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। हनुमान जी को सिंदूर लगाए और मिट्टी के दीए में घी का दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ जरूर करें। ऐसा 11 मंगलवार तक करने से बीमारी, दुर्घटना और अकाल मृत्यु का खतरा कोसों दूर हो जाता है और हनुमान जी की कृपा बरस जाती है।

यह भी पढ़ें : डायबिटीज से लेकर बालों तक शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचता है Biotin Capsules, लेकिन नुकसान भी जान लें

मनोकामना पूर्ति के लिए करें खास उपाय

यदि आप अपनी मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्तों पर चंदन से श्री राम लिखें। इसके बाद अपनी विनती कहते हुए हनुमान जी महाराज को समर्पित कर दें। इस तरह हनुमान जी महाराज आप पर प्रसन्न होंगे और अपनी कृपा दृष्टि दिखाएंगे।

धन समृद्धि के लिए करें उपाय

धन समृद्धि के लिए आपको मंगलवार के दिन रात को सोने से पहले सरसों के तेल का दीपक जलाना है और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करना है। इससे आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी और धन समृद्धि बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : Summer Outfits: गर्मियों में दिखना है कूल , तो मृणाल ठाकुर के इन शानदार लुक्स को करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026