---Advertisement---

Sawan 2023: इस बार सावन में इन जातकों पर बरसेगा बाबा शिव का आशीर्वाद, जानें किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोले

Sawan 2023: इस सावन के महीने में सिंह से लेकर धनु की राशि को होगा फायदा। करियर और प्यार में खुलेगी किस्मत।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 26, 2023 3:54 अपराह्न | Updated: जून 26, 2023 6:06 अपराह्न

Sawan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Sawan 2023: जुलाई का महीना शिवजी के भक्तों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। जुलाई महीने में सावन मास की शुरूआत होती है। यह सावन का महीना हिंदू घर्म के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है। इस साल सावन का महीना जुलाई की 4 तारीख से शुरू हो रहा है। शिवजी के भक्त इस सावन महीने में कांवड़ यात्रा पर जाते हैं और हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिवजी के ऊपर चढ़ाते हैं। इस साल सावन के महीना में 19 साल बाद काफी अच्छा संयोग बन रहा है। इस साल सावन के महीने में व्रत रखने वाले भक्तों पर शिवजी भगवान की असीम कृप्या बनेगी। इस सावन के महीने को श्रावण का महीना भी कहा जाता है। हिंदू धर्म के लोग इस महीने में बहुत अधिक पूजा-पाठ भी करते हैं। इस साल सावन की महीना पूरे दो महीने (59 दिनो) के लिए है, जिसके चलते भक्तों को अपने बाबा को खुश करना का ज्यादा मौका मिलेगा। इस बार शिवजी की अपने सभी भक्तों पर असीम कृप्या बनी रहेगी , लेकिन कुछ राशियों के लिए यह सावन का महीना कुछ ज्यादा ही शुभ होने वाला है।

यह भी पढ़ें.: Kanwar Yatra 2023: कांवड़ लेने जा रहे यात्रियों की मदद के लिए जारी होगी क्यूआर कोड, जानें कैसे मिलेगी मदद

इन राशि के जातकों पर बरसेगी कृपा

 मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों का इस साल का सावन काफी अच्छा होने वाला हैं। उनकी बिजी जिंदगी में थोड़ा सा आराम भी उनको जल्द ही मिलेगा। इसके साथ ही जातकों को उनके  द्वारा की गई मेहनत का फल शिवजी के द्वारा जल्द ही दिया जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए इस बार का सावन का महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। इस महीने में इन्हें अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ बड़े फैसले तय करने होंगे। जिसके चलते उनकी लाइफ में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस राशि के लोगों की जिंदगी में प्यार के लिए भी काफी जगह है। बस उन्हें अपने समय को अच्छे से मैनेज करना आना चाहिए ।

सिंह राशि

इस सावन के महीने में इन राशि वाले लोगों की अपनी लाइफ में पार्टनर पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। यह सावन के महीने में बाबा शिवजी की इनके ऊपर पूरा आशीर्वाद रहेगा । साथ ही इनका भाग्य भी साथ देगा ।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को इस सावन के महीने में सबसे ज्यादा असर उनके करियर के क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। साथ ही उनके जिंदगी में लाइफ पार्टनर की एंट्री होगी , जिसे उनके व्यवहार में अच्छा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

धनु राशि

इस राशि के लोगों के सानव का महीना बहुत ही अच्छा होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपना कोई भी  काम करने में  परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी में भी ध्यान देने की जरूरत हैं तब ही वह किसी भी काम को अच्छे से कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026