---Advertisement---

Punjab: CM Mann ने स्वास्थ्य व्यवस्था सही करने के लिए बांटे नियुक्ति पत्र ,कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले- ‘पिछली सरकारों की नीयत नहीं थी साफ’

Punjab:पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद से भगवंत मान लगातार कई ऐतिहासिक काम कर रहे हैं । पंजाब की स्वस्थ्य व्यवस्था को सही करने के लिए भी सीएम भगवत मान ने कई कड़े कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग और भी तेजी से काम करें इसके लिए मान ने आज विभिन्न पदों पर भर्ती कैंडिडेट्स को ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 16, 2023 3:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab:पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद से भगवंत मान लगातार कई ऐतिहासिक काम कर रहे हैं । पंजाब की स्वस्थ्य व्यवस्था को सही करने के लिए भी सीएम भगवत मान ने कई कड़े कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग और भी तेजी से काम करें इसके लिए मान ने आज विभिन्न पदों पर भर्ती कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर भी प्रदान किया है। सीएम मान ने इन नव नवनियुक्त कैंडिडेट्स को अपनी शुभकामनाएं भी दी है ,जिसके बाद मान ने पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार प्रदान करने का वादा भी किया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की तरफ इशारा करते हुए कहा है कि “जिस तरह से दिल्ली की गलियों में आम आदमी क्लीनिक मौजूद है जल्द ही यह सुविधा पंजाब के लोगों को मिलने जा रही है जिसके लिए अभी युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर बांटा जा रहा है।” पंजाब में आम आदमी की सरकार ने अभी तक 25,886 नियुक्ति पत्र युवाओं को बांटे हैं।

कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

सीएम मान ने नियुक्ति पत्र देते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि “यह सभी काम पिछली सरकार में होने जानें चाहिए थे लेकिन उनकी नियत सही नहीं होने की वजह से सब काम रुक गए।” आम आदमी की सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है और युवाओं को जल्द से जल्द स्टार्टअप से भी जोड़ेगी। भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी हो उसे हमारी सरकार नहीं बख्शेंगी। जनता की बदौलत ही सरकारें बनती है ऐसे में जनता से किसी भी तरह की रिश्वतखोरी नहीं चलेगी।

Also Read: Chanakya Niti: धनवान होने के बाद भी नहीं मिलता इन लोगों को मान और सम्मान, नर्क जैसी हो जाती है जिंदगी

400 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक का वादा

मुख्यमंत्री भगवत मान पंजाब में बदहाल स्वास्थ्य विभाग को सही करने के लिए कई तरह के कड़े कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को सुधारने के का संकल्प लिया था। सीएम भगवत मान ने चुनाव के समय कहा था कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की गलियों में भी मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा। मोहल्ला क्लीनिक के इस वादे को पूरा करने के लिए अब सीएम मान पंजाब को 400 से भी अधिक आम आदमी क्लीनिक की सौगात देने जा रहे हैं । मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथों 27 जनवरी को किया जाएगा।

Also Read: Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026