---Advertisement---

Gold Rate Today: सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम, जानें क्या हैं आपके शहर में भाव

Gold Rate Today: आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। जिसके कारण खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल आज सोने की कीमतों में 220 रुपए की गिरावट आई है और चांदी की कीमतों में 300 रुपए की गिरावट हुई है। इस बदलाव के बाद सोने की कीमत 56730 रुपए प्रति 10 ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 19, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 19, 2023 11:39 पूर्वाह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। जिसके कारण खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल आज सोने की कीमतों में 220 रुपए की गिरावट आई है और चांदी की कीमतों में 300 रुपए की गिरावट हुई है। इस बदलाव के बाद सोने की कीमत 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं और चांदी की कीमत 72200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

IBJA पर क्या है सोने-चांदी के दाम

IBJA (Indian Bullion Jewelers Association) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार आज सुबह के मुकाबले शाम को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह सोने की कीमत 56605 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को बढ़कर 56755 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं आज सुबह चांदी की कीमत 68661 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो शाम को 68993 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 56755
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 51988
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42566

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना और चांदी

सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 230 रुपए की गिरावट पर है। सोने ने 11 जनवरी 2023 को अपना ऑलटाइम हाई बनाया था यह कीमत 56960 रुपए थी। आज सोने की कीमत 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7780 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है।

ये भी पढ़ें: Old Pension Scheme पर मिल सकती है खुशखबरी, जानें किसको हो सकता है फायदा, रिजर्व बैंक ने जारी किया नोटिफिकेशन

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई529805779074800
मुंबई520005673072200
दिल्ली521505689072200
कोलकाता520005673072200
बंगलुरू520505678074800
हैदराबाद520005673074800
पुणे520005673072200
अहमदाबाद520505678072200
सूरत520505678072200
जयपुर521505689072200
लखनऊ521505689072200
पटना520505678072200
नागपुर520005673072200
चंडीगढ़521505689072200
भुवनेश्वर520005673074800

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

Also Read: Train Ticket Booking: बुक करना चाहती हैं Tatkal टिकट तो इन सीक्रेट टिप्स का करें इस्तेमाल, चुटकियों में मिलेगी कंफर्म सीट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026