---Advertisement---

AI Tools: 2026 में हर Gen Z स्टूडेंट को होनी चाहिए इन 5 एआई टूल्स की जानकारी, डेली लाइफ में आसान हो जाएंगे कई काम

AI Tools: जेन जी को 2026 में इन 5 एआई टूल्स की बढ़िया नॉलेज होनी चाहिए। इन एआई टूल्स की मदद से रोजाना के कई छोटे-छोटे काम आसानी से और कम टाइम में पूरे हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2026 4:26 अपराह्न

AI Tools
Follow Us
---Advertisement---

AI Tools: हर साल एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की महत्ता बढ़ती जा रही है। ऐसे में साल 2026 में भी नकली बुद्धिमत्ता की काफी अधिक जरूरत है। अगर आप जेन जी यानी युवा पीढ़ी से संबंध रखते हैं, तो आपको इस साल इन 5 एआई टूल्स की जानकारी का होना आवश्यक है। जेन जी इन एआई टूल्स की मदद से अपने कई सारे रोजमर्रा के कामों को आसानी से निपटा सकते हैं। साथ ही एक छात्र के तौर पर अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं।

स्टडी और लर्निंग एआई टूल्स

अगर आप जेन जी से हैं, तो आपको इस साल पढ़ाई और कुछ भी सीखने के लिए ChatGPT 5 एआई टूल के बारे में पता होना चाहिए। इसके जरिए काफी फायदा मिलता है। Khanmigo एआई टूल, इसके जरिए किसी भी विषय के बारे में कस्टमाइज्ड तरीके से सीखा जा सकता है। Perplexity.ai के जरिए क्विक रिसर्च और रिफाइंड जवाब लिए जा सकते हैं।

राइटिंग और नोट्स एआई टूल्स

अगर आप अपनी पढ़ाई के साथ किसी राइटिंग टास्क को पूरा करना चाहते हैं. तो Notion AI, GrammarlyGO और Wordtune एआई टूल की सहायता ले सकते हैं।इनकी मदद से जेन जी रोजाना के नोट्स को आसानी से सुरक्षित कर सकते हैं।

प्रोडक्टविटी और टास्क मैनेजमेंट

वहीं, अगर आप अपने काम में अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो Notion एआई, Todoist और Superhuman एआई की मदद ले सकते हैं। इनके जरिए वर्कस्पेस ऑटोमेशन और स्मार्ट शेड्यूलिंग में काफी मदद मिल सकती है।

क्रिएटिव और डिजाइनिंग एआई टूल्स

साल 2026 में जेन को क्रिएटिव और डिजाइनिंग एआई टूल्स की जरूरत भी पड़ सकती है। इसमें Canva, RunwayML और Beatoven एआई का नाम आता है। इनकी मदद से आप आसानी से पोस्टर, रील टेम्पलेट्स, वीडियो और इमेज एडिटिंग जैसे काम कर सकते हैं।

भाषा और संचार में काम आएंगे ये एआई टूल्स

इसके अलावा, अगर आपको लैंग्वेज और संचार में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है, तो Translate, Speechify और एआई टूल्स की सहायता ले सकते हैं। इनकी मदद से ट्रांसलेट और टेक्स्ट-टू-स्पीच और मीटिंग ट्रांसक्रिप्शन का काम हो जाता है।

ऊपर बताए गए सभी एआई टूल्स जेन जी की लाइफ में रोजाना किसी न किसी तरह से अहम योगदान दे सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026