---Advertisement---

Infinix Note 60 Pro: सस्ता iPhone 17 Pro! इनफिनिक्स की ये 3 खूबियां हिला देंगी टेक बाजार! जानें लीक कीमत

Infinix Note 60 Pro: इनफिनिक्स नोट 60प्रो फोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। ये फोन आईफोन 17 प्रो से काफी मिल रहा है। वहीं, इसके तीन यूनिक फीचर्स भी चर्चा में हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 12, 2026 1:18 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 12, 2026 3:22 अपराह्न

Infinix Note 60 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Infinix Note 60 Pro: इनफिनिक्स नोट 60 प्रो फोन अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। लेकिन इसके लुक ने बवाल मचाया हुआ है। कंपनी ने इसे iPhone 17 Pro की तरह सिर्फ डिजाइन नहीं किया बल्कि इसका सोलर ऑरेंज कलर भी दिया है। जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि, क्या ये स्मार्टफोन टेक मार्केट का सबसे सस्ता आईफोन बनने जा रहा है। फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक्स अफवाहों ने इसे काफी सुर्खियों में ला दिया है।

iPhone 17 Pro  के लुक को क्या  Infinix Note 60 Pro ने किया कॉपी?

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो फोन की इमेज शेयर करके कंपनी ने बता दिया है कि, उसका अपकमिंग स्मार्टफोन कैसे रहने वाला है? ये फोन आईफोन 17 प्रो की तरह लग रहा है। यही वजह है कि, इसे लोग कॉपी बता रहे हैं। इसका कैमरा मॉड्यूल आईफोन जैसा दिखता है। पिछले हिस्से पर एक बड़ा और उभरा हुआ कैमरा आइलैंड iPhone 17 Pro की तरह लगता है। ये फोन लेदर टेक्सचर्ड बैक और मेटल कैमरा हाउसिंग के साथ आ सकता है। जिसकी वजह से ये प्रीमियम लुक देगा।

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो फोन को ये 3 फीचर बना सकते है सबसे अलग

1-Rear Matrix Display

इन फिनिक्स में कंपनी 3 यूनिक फीचर जोड़ सकती है। जिसके कारण ये मोबाइल मार्केट में तहलका मचा सकता है। Infinix Note 60 Pro में Rear Matrix Display मिल सकती है। इस स्क्रीन पर फोन के नोटिफिकेशन और अपडेट दिखेंगे। ये कुछ-कुछ नंथिग के फोन की याद दिला सकता है।

2-सेल्फ-हीलिंग बैटरी

इनफिनिक्स अपने इस खास मॉडल में सेल्फ-हीलिंग बैटरी की तकनीक दे सकता है। ये फीचर बैटरी पर होने वाले नुकसान को खुद ठीक कर देता है। इससे 6 साल तक फोन की बैटरी खराब नहीं होती है।

3-Infinix Note 60 Pro में मिल सकता है Satellite Communication

इनफिनिक्स नोट 60प्रो फोन में कंपनी पहली बार Satellite Communication का फीचर दे सकती है।ये फीचर बिना मोबाइल नेटवर्क के भी काम करता है। क्योंकि ये सीधे सेटेलाइट से कनेक्ट होता है।

इनफिनिक्स नोट 60प्रो फोन के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

  1. 6.78 इंच का AMOLED पैनल है की डिस्प्ले मिल सकती है।
  2. Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
  3. 6,500mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड फास्ट और 30W वायरलेस चार्जर मिल सकता है।
  4. Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  5. 8GB/12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल सकती है।
  6. 50 मेगापिक्सल , 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस 3MP का फ्रंट कैमरा एआई के साथ मिल सकता है।
  7. 3D IceCore VC चैम्बर कूलिंग का फीचर मिल सकता है।

नफिनिक्स नोट 60 प्रो फोन की अनुमानित कीमत और लॉन्चिंग

कंपनी इस फोन को 20 से 25 हजार की कीमत में मार्च 2026 तक लॉन्च कर सकती है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026