---Advertisement---

ELECRAMA Expo 2023 में नए बिजली उपकरणों को पेश करेगा SERVOKON, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

ELECRAMA Expo 2023: इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IEEMA) 18 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक ELECRAMA की मेजबानी में एक आयोजन करने जा रहा है जिसमें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस चार दिवसीय कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बिजली उपकरण निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 14, 2023 4:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ELECRAMA Expo 2023: इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IEEMA) 18 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक ELECRAMA की मेजबानी में एक आयोजन करने जा रहा है जिसमें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस चार दिवसीय कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बिजली उपकरण निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और सेवा प्रदाताओं को एक मंच पर लाना है। साथ ही बिजली से बने तमाम उत्पादों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना भी लक्ष्य होगा।

4 दिवसीय ELECRAMA कार्यक्रम में सर्वोकोन करेगा शिरकत

इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देश की जानी-मानी बिजली उपकरण कंपनी सर्वोकोन भी हिस्सा लेगी। सर्वोकोन ऊर्जा के उद्योग में एक प्रसिद्ध ब्रांड है जो ट्रांसफॉर्मर और पावर कंडीशनिंग उपकरण का उत्पादन करता है, जिसकी स्थापना 1990 में हाजी कमरुद्दीन सिद्दीकी ने की है। उनके अपने आइडियाज से सर्वोकोन को देश ही नहीं दुनिया में अलग पहचान दिलाई है।

सर्वोकोन पेश करेगी बिजली के नए उपकरण

सर्वोकोन ट्रांसफॉर्मर और पावर कंडीशनिंग उपकरण बनाकर भारत के उपयोगकर्ताओं की आवश्यकता की पूर्ति कर रही है। सर्वोकोन ELECRAMA कार्यक्रम में कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे तमाम नवीन बिजली उपकरणों को पेश करेगी और इनकी जानकारी देगी।

सर्वोकोन के इन उत्पादों की बड़ी मांग

सर्वोकोन इन कंपनियों से मिलकर लोगों तक पहुंचाती है अपना प्रोडक्ट

1-एनटीपीसी
2-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
3-हिमाचल प्रदेश
4-एचएएल
5-भारतीय रेल
6एलआईसी
7-एयरटेल
8-अपोलो
9-अमर उजाला
10-एस्कॉर्ट्स
11-एचडीएफसी बैंक
12-जेट एयरवेज
13केएफसी
14-McDonalds
15-मदर डेयरी

राष्ट्र निर्माण में इस तरह से योगदान दे रही SERVOKON

SERVOKON जैसी बड़ी कंपनी के मालिक हाजी कमरुद्दीन हैं। हाजी कमरुद्दीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने 500 रुपए की नौकरी से अपने करियर की शुरूआत की थी और आज वह अपनी मेहनत और लगन से बुलंदियों की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। देश से लेकर विदेश तक उनकी कंपनी के द्वारा बनाए गए ट्रांसफ़ॉर्मर प्रयोग किए जाते हैं। देश की ज़्यादातर मैनुफ़ैक्चरिंग कंपनियाँ सर्वोकॉन के हाई पॉवर ट्रांसफ़ॉर्मर के प्रयोग से बिजली की खपत कम कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। सर्वोकोन कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले अभिनेता सैफ अली खान हैं। जो कि, सर्वोकोन के उत्पादों की जानकारी देश और दुनिया तक पहुंचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:UP Global Investors Summit 2023 में सर्वोकोन के संस्थापक हाजी कमरुद्दीन और उनके बेटे जाकिर हुसैन सिद्दीकी ने की शिरकत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026