---Advertisement---

राष्ट्रीय पार्टी का तमगा मिलने के साथ देश में AAP के छा जाने की है तैयारी, आगामी चुनावों के लिए ये है केजरीवाल का रोडमैप

AAP: दिल्ली में लंबी सियासी खींचतान के बाद आखिरकार पहली बार आम आदमी पार्टी अपना मेयर बनाने में कामयाब हो गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव हो या फिर गुजरात विधानसभा चुनाव हर जगह आम आदमी पार्टी का डंका बजा है। आप अब एक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। जिसकी नजर अब देश में इस साल ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 24, 2023 8:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

AAP: दिल्ली में लंबी सियासी खींचतान के बाद आखिरकार पहली बार आम आदमी पार्टी अपना मेयर बनाने में कामयाब हो गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव हो या फिर गुजरात विधानसभा चुनाव हर जगह आम आदमी पार्टी का डंका बजा है। आप अब एक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। जिसकी नजर अब देश में इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है। इन चुनावों को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल कई राज्यों का अब दौरा करेंगे। खबरों की मानें तो वह कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के दौरे पर बहुत जल्द जाएंगे। मार्च में आम आदमी पार्टी की तरफ से कई राज्यों में चुनावी रैलियां की जाएंगी।सीएम अरविन्द केजरीवाल 4 मार्च को कर्नाटक और 5 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं वहीं 13 मार्च को वह राजस्थान और 14 मार्च को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इन चार राज्यों में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की एंट्री होने से कांग्रेस-भाजपा को बड़ी चुनौती मिल सकती है।

कर्नाटक सहित 4 राज्यों में चुनाव लड़ने के लिए ‘आप’ ने कसी कमर

आम आदमी पार्टी को कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश राज्यों से पंजाब और गुजरात में हुए चुनावों से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है। गुजरात में 13 प्रतिशत वोट और पंजाब को पूरा जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के इरादे काफी बुलंद हैं। राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद आम आदमी पार्टी देश के अन्य राज्यों में दिल्ली और पंजाब की तरह अपने कार्यों और एजेंडे को आगे ले जाने की तैयारी में है। यही कारण है कि, इसकी शुरूआत मार्च से हो जाएगी। सीएम केजरीवाल के कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, और मध्यप्रदेश के दौरे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी इन सभी राज्यों में अपना संगठन मजबूत कर चुकी है और लगातार जनसंपर्क में लगी हुई है।

AAP की रणनीति

सीएम केजरीवाल के इन दौरो से पार्टी ये तय करेगी की आने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें किस रणनीति और किन मुद्दों पर काम करना है। देशभर में पार्टी का विस्तार करने के उद्देश्य से ही अब आप अन्य राज्यों में अपना संगठन बढ़ा रही है। आप की सकारात्मक राजनीति में पढ़े-लिखे लोगों के हाथ में राजनीति की कमान देकर मकान, स्कूल और अस्पताल जैसे जनता के मुद्दों पर उतरकर विरोधियों को टक्कर देना है। यही कारण है कि, पार्टी जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत करने में जुट गई है।

Also Read: Weather News: फरवरी में चिलचिलाती धूप से परेशान हुए लोग, IMD ने बताया अगले 5 दिनों में कितना बढ़ेगा तापमान

10 साल में बनी राष्ट्रीय पार्टी

आम आदमी पार्टी के अगर राजनैतिक करियर पर नजर डालें तो ये 10 साल में ही दिल्ली से निकलकर राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। आम आदमी पार्टी का गठन नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा और 70 में 28 सीटें जीतकर कांग्रेस और भाजपा को बड़ी चोट दी थी। इसके बाद साल 2015 में 70 में से 67 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था। वहीं फिर तीसरी बार साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड चुनाव प्रचार को कड़ी टक्कर देते हुए 70 में से 62 विधानसभा सीटें जीती थी। पहली बार ऐसा हुआ है जब 15 साल से दिल्ली के नगर निगम सीटों पर कब्जा किए बैठी भाजपा को करारी मात देते हुए दिल्ली में पहली बार आप का मेयर बना है। दिल्ली में आप के 250 में से 134 पार्षद हैं। आपको बता दें, पूरे देश में आम आदमी पार्टी के 161 विधायक है और 10 राज्यसभा सांसद हैं।

Also Read: PM Modi पर बदजुबानी में बुरे फंसे Pawan Khera, पहले गिरफ्तारी फिर सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026