---Advertisement---

Gold Rate Today: एक बार फिर महंगा हुआ सोना, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत

सोने की कीमतों में 100 रुपए का उछाल देखने को मिला है। वहीं चांदी की कीमतें स्थिर हैं। अगर आप लगातार सोने की कीमतें जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल में दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 6, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 6, 2023 2:53 अपराह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो बता दें कि कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सोने की कीमतों में 100 रुपए का उछाल देखने को मिला है और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव देखने को मिला है जिसके बाद 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 51850 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 56550 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं अगर चांदी की कीमत की बात की जाए तो आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज चांदी की कीमत 66900 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी हुई हैं।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

IBJA पर क्या है सोने-चांदी का हाल

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन IBJA पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया था। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सुबह सोने की कीमत 56091 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को बढ़कर 56103 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सुबह के समय चांदी की कीमत 64043 रुपए प्रति किलोग्राम थीं जो शाम को बढ़कर 64139 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 56103
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 51390
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42077

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना-चांदी

2 फरवरी 2023 को सोने का ऑलटाइम हाई बना था तब सोने की कीमत 58470 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं। अब सोने की कीमत 56450 रुपए प्रति किलोग्राम है जो ऑलटाइम हाई से लगभग 2020 रुपए कम है। चांदी का अब तक का ऑलटाइम हाई 79980 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है और आज चांदी की कीमत 66900 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है जो अपने ऑलटाइम हाई से तकरीबन 13080 रुपए कम है।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो आप BIS Care App को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सरकार द्वारा प्रमाणित एक ऐसा ऐप है जहां से आप सोने की शुद्धता तो जांच ही सकते हैं इसके साथ ही सोने में किसी तरह की कोई खामी पाए जाने पर शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने-चांदी का भाव

सोने के लेटेस्ट रेट जानने के लिए आप मिस कॉल भी दे सकते हैं। सोने का खुदरा दाम जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस कॉल दे सकते हैं। कुछ ही समय बाद आपके कॉन्टेक्ट नंबर पर मैसेज (SMS) के जरिए लेटेस्ट रेट मिल जाएंगे। इसके अलावा आप www.ibja.co या ibjarates.com से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने-चांदी का हाल

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई525105728070000
मुंबई518505655066900
दिल्ली519505655066900
कोलकाता518505655066900
बंगलुरू519005660070000
हैदराबाद518505655070000
पुणे518505655066900
अहमदाबाद519005660066900
सूरत519005660066900
जयपुर519505655066900
लखनऊ519505655066500
पटना519005660066900
नागपुर518505655066900
चंडीगढ़519505660066900
भुवनेश्वर517505655070000
गुड़गांव519505655066900
गाजियाबाद519505655066900
नोएडा519505655066900

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

Also Read: ये भी पढ़ें: विपक्ष की इस मांग पर भड़क गए Punjab के CM Mann, जानें अब क्या है नया विवाद

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026