---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: होली से पहले सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या रहा चांदी का हाल

सोने-चांदी की खरीदारी के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज होली के मौके पर सोने की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट आई है और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 8, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Aaj Ka Gold Rate
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: आज के दिन सोना-चांदी खरीदना आपके लिए फायदेमंद है। सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज सर्रापा बाजारों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट आई है। इस बदलाव के बाद 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 51650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 56350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं चांदी की कीमतें स्थिर होने के कारण चांदी की कीमत 67000 रुपए पर टिकी हुई हैं।

क्या है IBJA पर हाल

आज मंगलवार को होली के कारण IBJA और MCX मार्केट बंद हैं। जिसके कारण सोने-चांदी की सोने की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। बीते कारोबारी दिन IBJA पर सोने की कीमत 56089 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं और चांदी की कीमत 64266 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 56089
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 51377
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42066

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना

सोना अपने ऑलटाइम हाई से लगभग 2120 रुपए सस्ता बिका रहा है। बता दें कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 को बनाया था तब सोने की कीमत 58470 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं जो आज 56350 रुपए पर हैं। वहीं चांदी का ऑलटाइम हाई 79980 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। आज चांदी की कीमत 67000 रुपए प्रति किलोग्राम हैं जो अपने ऑलटाइम हाई से लगभग 12980 रुपए सस्ती मिल रही है।

सोने की शुद्धता जांचने के लिए इस ऐप का करें इस्तेमाल

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस ऐप की मदद से सोने की गुणवत्ता जांचने के साथ ही सोने की गुणवत्ता से जुड़ी कोई शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने की कीमत

आप 8955664433 नंबर पर मिस कॉल देकर भी सोने की कीमत जान सकते हैं। सोने की कीमत जानने के लिए आपको केवल इस नंबर पर कॉल करना होगा। कुछ समय बाद आपके नंबर पर एक एसएमएस द्वारा आपको रेट की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप www.ibja.co या ibjarates.com से भी कीमतों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने-चांदी की कीमत

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई525005727070600
मुंबई518505655067000
दिल्ली519505670067000
कोलकाता518505655067000
बंगलुरू519005660070600
हैदराबाद518505655070600
पुणे518505655067000
अहमदाबाद519005660067000
सूरत519005660067000
जयपुर519505670067000
लखनऊ519505670067000
पटना519005660067000
नागपुर518505655067000
चंडीगढ़519505670067000
भुवनेश्वर518505655070600
गुड़गांव519505670067000
गाजियाबाद519505670067000
नोएडा519505670067000

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

Also Read: Realme के 43 inch UHD 4K Smart TV को मात्र 985 रुपए में बेच रहा flipkart, छूट पर मची भारी लूट

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026