---Advertisement---

Meerut News: गुडन्यूज! लोगों को एकसाथ मिलेगी दोहरी खुशखबरी, PM Modi इस दिन कर सकते हैं नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उदघाटन

Meerut News: यूपी के मेरठ के लोगों को अगले कुछ दिनों में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में नमो भारत ट्रेन के साथ मेरठ मेट्रो की भी शुरुआत कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2026 12:56 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठवासियों को अगले कुछ दिनों में एक नहीं, बल्कि डबल खुशखबरी मिल सकती है। जी हां, आपने सही पढ़ा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में नमो भारत और मेरठ मेट्रो की शुरुआत कर सकते हैं। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली से मेरठ के बीच रोजाना सफर करते हैं, तो अब आपको बड़ी राहत मिल सकती है। मेरठ में नमो भारत ट्रेन के पहुंचने के बाद सड़कों पर बढ़ता गाड़ियों का दबाव काफी हद तक कम हो सकता है। साथ ही लोगों को टाइम की भी बचत होगी।

Meerut News: पीएम मोदी इस दिन कर सकते हैं नमो भारत और मेट्रो का उद्घाटन

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी मेरठ में 16 से 22 फरवरी के बीच किसी भी दौरे पर आ सकते हैं। ऐसे में एनसीआरटीसी यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और मेरठ जिला प्रशासन ने पीएम मोदी की तैयारियं अभी से स्टार्ट कर दी है। हालांकि, अभी तक यह आधिकारिक नहीं हुआ है कि पीएम मोदी किस दिन मेरठ का दौरा करेंगे। मगर पीएम मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सभी निर्धारित प्रोटोकॉल को पूरा करने की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि पीएम मोदी द्वारा दिल्ली मेरठ नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद एनसीआर के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के लाखों लोगों को सीधा लाभ होगा।

एक ही ट्रैक पर चलेगी नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि मौजूदा समय में दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन चल रही है। मगर लगभग 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के अन्य तीनाें स्टेशनों, शताब्दीनगर, बेगमपुल व मोदीपुरम डिपो पर नमो भारत ट्रेन को शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीते कई महीनों से इस कॉरिडोर पर ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा था। ऐसे में अब लोगों को दिल्ली से मेरठ साउथ तक की सीधी कनेक्टविटी मिलेगी। वहीं इसी पटरी पर मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम स्टेशन तक मेट्रो भी दौड़ेगी। बताया जा रहा है कि नमो भारत ट्रेन की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा और मेरठ मेट्रो की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 14, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 14, 2026

Prateek Yadav

मई 14, 2026

Virat Kohli

मई 14, 2026

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026