---Advertisement---

UKPSC JE 2021: एक और भर्ती निरस्त, 3853 अभ्यर्थियों का चयन अधर में, जानें कब होगा फिर एग्जाम

उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर UKPSC JE 2021 भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। UKPSC ने 2015 के 6 साल बाद 2021 में जेई के 735 पदों की भर्तियां निकाली थी। इस भर्ती की लिखित परीक्षा पिछले साल 7-10 मई 2022 को आयोजित की गई थी और अब केवल साक्षात्कार प्रक्रिया इस समय चल रही थी।एसआईटी जांच में अभ्यर्थियों की ओर से लिखित परीक्षा में गैरकानूनी साधनों के प्रयोग करने की पुष्टि होने के बाद इसे निरस्त करने के आदेश दे दिए गए। अब नए सिरे से पूरी भर्ती की जाएगी।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 12, 2023 6:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UKPSC JE 2021: उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर UKPSC JE 2021 भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। जिसमें 3853 अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा में पास होने के बाद साक्षात्कार के लिए चयन हुआ था। साल 2022 में हुई UKPSC JE 2021 की इस परीक्षा के निरस्त करने से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य फिर से अधर में लटक गया है। इससे पहले आयोग द्वारा कराई जा गई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से निरस्त कर दी गई थी। उस मामले में हो रही जांच की ही चपेट में ये भर्ती आई है।

जानें क्या है पूरा मामला

ज्ञात हो कि UKPSC ने 2015 के 6 साल बाद 2021 में जेई के 735 पदों की भर्तियां निकाली थी। जिसमें आरईएस, सिंचाई,पंचायती राज,ऊर्जा, आवास विभाग तथा लोनिवि में जूनियर इंजीनियरों की सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन दिया गया था। जिसके फॉर्म 17 दिसंबर 2021 तक भरे गए थे और इस भर्ती की लिखित परीक्षा पिछले साल 7-10 मई 2022 को आयोजित की गई थी। 31अगस्त 2022 को आए परिणाम में 3853 अभ्यर्थियों ने सफलता पायी थी। UKPSC की तरफ से भर्ती प्रक्रिया में अब केवल साक्षात्कार प्रक्रिया इस समय चल रही थी। इसी दौरान शुक्रवार 10 मार्च को UKPSC ने एसआईटी जांच में अभ्यर्थियों की ओर से लिखित परीक्षा में गैरकानूनी साधनों के प्रयोग करने की पुष्टि की और इससे संबंधित एक रिपोर्ट आयोग को सोंपी गई। जिसके तत्काल बाद ही आयोग ने परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: Indore Kavi Sammelan में इस रंग में नजर आए BJP के ये चर्चित नेता, देखने वाले भी रह गए हैरान

जानें कब होगी अगली परीक्षा

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने परीक्षा को लेकर बैठकों के निष्कर्षों के आधार पर निर्णय लेने की बात कही। सूत्रों के अनुसार इस भर्ती से संबंधित विज्ञापन नए सिरे से अप्रैल में जारी होगा। जिसकी परीक्षा अगस्त 2023 में आयोजित हो सकती है। नए सिरे से होने वाली भर्ती प्रक्रिया को आयोग ने पूरी तरह बदल दिया है। अब इस परीक्षा में केवल ऑव्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। अब इसमें इंटरव्यू नहीं होगा। सबसे महत्वपूर्ण फैसला अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने का लिया गया है।

ये भी पढ़ें: PSEB Admission: अभियान की सफलता से Mann सरकार गदगद, बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 9 Feb 2026

फ़रवरी 8, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Rain Alert 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026