---Advertisement---

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है आपके शहर में दाम

अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो जरा संभल जाएं क्योंकि आज के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 14, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 14, 2023 4:33 अपराह्न

Gold-Silver Rate
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rate: अगर आप आज के दिन सोना-चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि आज के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कल सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला था। कल 22 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 290 रुपए, 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 330 रुपए और चांदी की कीमतों में 300 रुपए का उछाल देखने को मिला था। इस बदलाव के बाद 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 52450 रुपए प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 57220 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 66000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थीं।

IBJA पर सोने-चांदी का हाल

IBJA पर कल सुबह के मुकाबले शाम को कीमतों में उछाल देखने को मिला। कल सुबह सोने की कीमत 56748 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को बढ़कर 56968 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं कल सुबह चांदी की कीमत 63430 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो शाम को बढ़कर 63666 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 56,968
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 52,182
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42,726

ये भी पढ़ें: 47990 रुपये वाले OPPO RENO 7 PRO स्मार्टफोन को 27000 रुपय में खरीदने का सुनहरा मौका, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना-चांदी

आज सोने की कीमत 57220 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आज की कीमत ऑलटाइम हाई से लगभग 1250 रुपए कम है। बता दें कि सोने का ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 को बना था तब सोने की कीमत 58470 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी की बात करें तो बता दें कि चांदी का अब तक का ऑलटाइम हाई 79980 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। आज चांदी की कीमत 66000 रुपए प्रति किलोग्राम है। इस अनुसार आज की कीमत ऑलटाइम हाई से लगभग 13980 रुपए कम है।

ऐसे जांचें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस ऐप की मदद से सोने की गुणवत्ता जांचने के साथ ही सोने की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

इस नंबर पर मिस कॉल देकर जानें सोने की कीमत

आप 8955664433 नंबर पर मिस कॉल देकर भी सोने की कीमत जान सकते हैं। सोने की कीमत जानने के लिए आपको केवल इस नंबर पर कॉल करना होगा। कुछ समय बाद आपके नंबर पर एक एसएमएस द्वारा आपको रेट की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप www.ibja.co या ibjarates.com से भी कीमतों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने-चांदी की कीमत

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई532505809069500
मुंबई524505722066000
दिल्ली526005735066000
कोलकाता524505722066000
बेंगलुरु525005727069500
हैदराबाद524505722069500
पुणे524505722066000
अहमदाबाद525005727066000
सूरत525005727066000
जयपुर526005737066000
लखनऊ526005737066000
पटना525005727066000
नागपुर524505722066000
चंडीगढ़526005737066000
भुवनेश्वर524505722069500
गुड़गांव526005737066000
गाजियाबाद526005737066000
नोएडा526005737066000

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026