---Advertisement---

UN में भारत ने पाकिस्तान की लगाई जमकर लताड़, कहा- “पाकिस्तान से लोकतंत्र और मानवाधिकार पर सीखने की जरूरत नहीं”

23 मार्च को संयुक्त राष्ट्रीय में सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान जमकर लताड़ लगाई। इसी के साथ भारत ने मानव अधिकार परिषद के सचिव ने कहा कि, दुनिया को उस पाकिस्तान से लोकतंत्र और मानव अधिकार पर सीखने की जरूरत नहीं है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 24, 2023 12:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UN: 23 मार्च को संयुक्त राष्ट्रीय में सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान भारत ने कहा कि, जो देश अपने राजनीतिक फायदों के लिए पड़ोसी देशों में आतंकवाद फैलाते हैं उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इसी के साथ भारत ने मानव अधिकार परिषद के सचिव ने कहा कि, दुनिया को उस पाकिस्तान से लोकतंत्र और मानव अधिकार पर सीखने की जरूरत नहीं है जो आतंकवाद और हिंसा का सबसे बड़ा निर्यातक है और इसमें उसका योगदान की कोई बराबरी नहीं कर सकता है। आतंकवादी फलते फूलते हैं और सड़कों पर बेखौफ घूमते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए कानून का शासन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने यह भी कहा कि, अब दुनिया इन देशों को आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़े होना चाहिए। बैठक में भारत की स्थायी प्रतिनिधि कंबोज ने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून का शासन होना चाहिए जिससे देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को आक्रामकता, आतंकवाद से कोई खतरा ना रहे। यह तभी संभव होगा, जब सब देश आतंकवाद जैसे खतरों से निपटने के लिए साथ आएं।

Also Read: JP Nadda On Rahul Gandhi: ‘राजनीतिक लाभ के लिए OBC समाज का किया अपमान’

पाकिस्तान 150 आतंकियों का पनाहगाह

भारत के अंडर सेक्रेटरी डॉ पीआर तुलसीदास ने कहा कि, पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकवादी घोषित किए गए 150 आतंकियों की पनाहगाह है और यह लोग वह चुनाव लड़ने के साथ प्रचार करते हुए भी नजर आते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, क्या पाकिस्तान इस तथ्य को नकार सकता है कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं क्योंकि वहां ऐसे अपराधों सजा नहीं दी जाती।

जम्मू कश्मीर में आतंकी समूह को समर्थन

डॉक्टर पीआर तुलसीदास ने आगे कहा कि, पाकिस्तान इंकार कर सकता है कि क्या दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी ओसामा बिन लादेन एक सैन्य ठिकाने के पास रहता था जिसे सुरक्षा और पनाह वहां के लोगों ने ही दी थी. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि केंद्रशासित राज्य अब पूरे देश के साथ शांति और विकास की ओर आगे बढ़ रहा है पाकिस्तान की ओर से लगातार माहौल बिगाड़ने की कोशिशों के बावजूद ये हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में आतंकी समूह को समर्थन दिया जाता है और भारत के खिलाफ भ्रामक खबरों का कैंपेन चलाया जाता है।

Also Read: क्या जल्द दूल्हा बनेंगे Aditya Roy Kapoor, अनन्या संग डेटिंग की खबरों के बीच एक्टर ने कही ये बात!

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026