---Advertisement---

Harjot Singh Bains Wedding:पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस IPS संग रचाई शादी, CM Kejriwal समेत इन बड़े नेताओं ने दी बधाई

मान सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस जैसे ही शादी के बंधन में बधें सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी। वहीं आप के कई दिग्गज नेताओं ने इसके लिए उन्हें बधाइयां भी दिया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 26, 2023 2:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Harjot Singh Bains Wedding: पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को आईपीएस ज्योति यादव संग शादी की है। सरकार के शिक्षामंत्री ने पूरे सिख रीति रिवाज से रूपनगर जिले के गुरुद्वारे में फेरें लिए। वहीं अब लगातार दोनों ही लोगों को आम आदमी पार्टी की तरफ से इसके लिए बधाइयां भी मिल रही हैं। मान सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस के बारे में ये बताया जा रहा है कि वह पेशे से वकील भी हैं। वहीं रूपनगर के आनंदपुर साहिब क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं। वहीं आईपीएस ज्योति यादव के बारे में ये बताया जा रहा है कि वह मनसा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

राघव चड्ढा ने दी बधाई

मान सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस को राघव चड्ढा ने ट्वीट करके बधाई दिया है। ट्वीट करते हुए राघव चड्ढा ने लिखा है कि ” पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को शादी की बहुत – बहुत बधाई। मैं दोनों के आजीवन प्यार और खुशी की कामना करता हूं।” वहीं पंजाब सरकार में विधायक नरेश बालियान ने बधाई देते हुए ट्वीटर है “पंजाब सरकार में सबसे युवा और कर्मठ मंत्री हरजोत सिंह बैंस को जीवन के एक नए अध्याय में प्रवेश करने की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आप दोनो को सदैव अपना आशीर्वाद दे।”

ये भी पढ़ें: SCO Meeting में कश्मीर को पाकिस्तान ने बताया अपने देश का हिस्सा, भारत बोला- दूर रहे

सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल

पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस जैसे ही शादी ने बंधन में बधें सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई। शिक्षा मंत्री ने भी अपने इन शादी की तस्वीरों को ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी नजर आए।

ये भी पढ़ें: India ने दिया करारा जवाब तो रास्ते पर आया Britain, जानिए पूरा मामला

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026