---Advertisement---

सनकी तानाशाह Kim Jong Un का अजब-गजब फरमान, गायब हुई गोलियां तो पूरे शहर में लगा दिया अनिश्चितकालीन लॉकडाउन

Kim Jong Un: दुनियाभर में अपनी तानाशाही के लिए मशहूर किम जोंग उन ने पूरे शहर में लॉकडाउन लगाने का सनकीभरा आदेश जारी कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2023 6:40 अपराह्न

Kim Jong Un
Follow Us
---Advertisement---

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) अक्सर अपने विवादित कारनामों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में किम जोंग उन ने एक बार फिर सनकी भरा फरमान जारी किया है, जिससे लोगों की दिक्कतों में इजाफा हो गया है। दरअसल, नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक शहर में अनिश्चितकालीन लॉकडाउन लगाने का फरमान जारी कर दिया है।

Kim Jong Un ने लगाया अनिश्चितकालीन लॉकडाउन

आपको बता दें कि किम जोंग उन ने अनिश्चितकालीन लॉकडाउन लगाने का फैसला कोरोना वायरस की वजह से नहीं बल्कि कुछ बुलेट्स गायब होने की वजह से लगाया है। किम जोंग उन ने कहा कि 2 लाख से अधिक की आबादी वाले शहर हेसन को तब तक अनिश्चितकालीन लॉकडाउन में रहना होगा, जब तक गायब हुई 653 बुलेट्स मिल नहीं जाती है।

जानिए क्या है पूरा मामला

मीडिया में जारी खबरों के मुताबकि, एक सैन्य अभियान से लौट रहे एक सैनिक के पास से 653 बुलेट्स गायब हो गई थी। इसके बाद किम जोंग उन ने पूरे शहर में तलाशी अभियन चलाने का आदेश दे दिया। साथ ही जब तक पूरे शहर को लॉकडाउन में रखने का सनकी भरा फरमान जारी कर दिया।

इस तरह से सामने आया मामला

खबरों की मानें तो 7 मार्च को 653 बुलेट्स गायब हो गई थी। 7 मार्च को कोरियाई पीपुल्स आर्मी की 7वीं बटालियन सैन्य अभियान से लौट रही थी। तभी एक सैनिक को पता चला कि उसके पास से 653 बुलेट्स गायब हो चुकी है। ऐसे में उस सैनिक ने रिपोर्ट करने के बजाय खुद ही उन बुलेट्स को ढूंढ़ने की कोशिश शुरू कर दी, मगर जब गोलियां नहीं मिली तो उस सैनिक ने अपने बड़े अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

पूरे शहर में बड़े स्तर पर चल रहा है तलाशी अभियान

इसके बाद अधिकारियों ने शहर के हर ठिकाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया और मामले के बढ़ने के साथ ही किम जोंग उन ने पूरे शहर में लॉकडाउन लगाने का अपना तानाशाह भरा फैसला सुना दिया। हेसन शहर में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चल रहा है। पूरे शहर को सील कर दिया गया है। सेना और पुलिस घर-घर जाकर तलाशी कर रहे हैं, मगर अभी तक बुलेट्स का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026