---Advertisement---

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार मैट्रिक रिजल्ट घोषित, रुमान अशरफ ने किया टॉप…देखिए टॉपर्स की लिस्ट

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार मैट्रिक रिजल्ट घोषित कर दिया गया है रुमान अशरफ ने टॉप किया है। देखिए टॉपर्स की लिस्ट।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 31, 2023 2:03 अपराह्न | Updated: मार्च 31, 2023 2:55 अपराह्न

Bihar Board 10th Result 2023
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शिक्षा मेंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रिजल्ट जारी किया। इस बार कुल 81.04 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। गौर हो कि इस बार परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक बच्चे पास हुए थे। इस बार 489 अंक लाकर मो. गुमान अशरफ ने बिहार में टॉप किया है। उन्हें 97.8 परसेंट अंक मिले हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2023: 10वीं कक्षा का परिणाम जारी, 81.04 फीसदी बच्चे पास…यहां चेक करें अपना रिजल्ट

ये हैं टॉपर्स की पूरी लिस्ट (Bihar Board 10th Result 2023)

इस साल 10वीं कक्षा में कुल 81.04 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार में मो. रुमान अशरफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 486 अंकों के साथ नम्रता कुमारी और ज्ञानी अनुपमा हैं। वहीं तीसरे स्थान पर संजू कुमारी, भावना कुमारी और जैतरत कुमारी हैं। तीनों को 96.8 अंक आए हैं।

BSEB 10th Toppers List
BSEB 10th Toppers List

ये विद्यार्थी टॉप 5 में हुए शामिल
1. मोहम्मद रुम्मान अशरफ, 489
2. नम्रता कुमारी, 486
2.ज्ञानी अनुपमा, 486
3.संजू कुमारी, 484
3.भावना कुमारी, 484
3.जयनंदन कुमार पंडित, 484
4.स्नेह कुमारी, 483
4.नेहा प्रवीण, 483
4. स्वेता कुमारी, 483
4.अमृता कुमारी, 483
4.विवेक कुमार, 483
4.शुभम कुमार, 483
5. सुरुचि कुमारी, 481
5. शालिनी कुमारी, 481
5. सुधांशु शेखर, 481
5. अहेमा केशरी, 481
5. उन्मुक्त कुमार यादव, 481
5. सुधांशु कुमार, 481
5. सुकेश सुमन, 481
5.चन्दन कुमार, 481
5. अभिषेक कुमार चौधरी, 48

यहां चेक कर सकते हैं परिणाम

आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। यहां BSEB Bihar Board 10th Result 2023 पर क्लिक करें। इसके बाद एक लॉगइन विंडो खुलेगा। यहां अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और एंटर करें। इसके बाद आपको आपका परिणाम दिख जाएगा। साथ ही आप डिजिलॉकर पर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए डिजिलॉकर ओपन करें। इसके बाद रिजल्ट पर क्लिक करें और Bihar Board 10th Result पर जाएं। यहां रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर आप अपना परिणाम देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: DigiLocker पर Bihar Board 10th Result, ऐसे करें चेक

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026