---Advertisement---

भ्रष्टाचार को लेकर BJP ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, Twitter पर जारी किया Congress Files

कांग्रेस और बीजेपी के बीच राहुल की संसद सदस्यता के रद्द होने के बाद कई मुद्दों पर ठनी हुई है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 2, 2023 1:41 अपराह्न | Updated: अप्रैल 2, 2023 2:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Congress Files: कांग्रेस और बीजेपी के बीच राहुल की संसद सदस्यता के रद्द होने के बाद कई मुद्दों पर ठनी हुई है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के बीच वार-पलटवार का दौर चल रहा है। अब बीजेपी की तरफ से ‘कांग्रेस फाइल्स’ का पहला एपिसोड ट्वीट के माध्यम से जारी करके कांग्रेस पर एक और पलटवार किया गया है। जिसमें सोनिया गांधी और यूपीए के समय के घोटालों और भ्रष्टाचार को निशाना बनाया गया है। इससे पहले पीएम मोदी ने इस हफ्ते की शुरुआत में विपक्षी दलों को चेतावनी देते हुए कहा था, कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका अभियान अब बंद नहीं होगा। वो चाहे कितना भी ‘भ्रष्टाचारी बचाओ आंदोलन’ चला लें।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ आज ट्विटर के माध्यम से यूपीए कार्यकाल के उसके भ्रष्टाचारों और घोटालों को लेकर एक वीडियो क्लिप जारी की है। ‘कांग्रेस फाइल्स’ के नाम से जारी इस पहले एपिसोड से बीजेपी ने दावा किया है कि एपिसोड दर एपिसोड कांग्रेस के सभी घोटालों की पोल खोलेगी। बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस पहले एपिसोड को ट्वीट कर लिखा “Congress Files के पहले एपिसोड में देखिए,कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए…” इससे पहले कल 1 अप्रैल को BJP ने ट्वीट कर कहा था कि वह कांग्रेस के घोटालों का खुलासा करने को पूरी तैयार हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः  PM Modi ने दी MP को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, रोड शो किया रद्द, जानें संबोधन में क्या कही बड़ी बात ?

दोनों पार्टियां आमने-सामने

बता दें राहुल की सांसदी रद्द होने के बाद कांग्रेस बीजेपी और पीएम मोदी पर अडानी को फेवर करने तथा ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों की जांच को लेकर हमलावर है। तो वहीं बीजेपी ने पहले राहुल को पिछड़ी जातियों के अपमान को लेकर घेरा तो अब ‘कांग्रेस फाइल्स’ को एपिसोड तैयार कर कांग्रेस को उसके घोटालों पर घेरा है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार और विकास को एक साथ नहीं किया जा सकता। उनका भ्रष्टाचार के खिलाफ अब रुकने वाला नहीं है। विपक्ष चाहे कितना भी ‘भ्रष्टाचारी बचाओ आंदोलन’ चला ले।

ये भी पढ़ेंः Amit Shah in Bihar: तनाव और हिंसा के बीच नवादा में चुनावी बिगुल फूकेंगे गृह मंत्री, इन जिलों

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026