---Advertisement---

Shark Tank India 5: ‘दिल में तिरंगा…’ इंडियन आर्मी को क्लोथिंग ब्रांड से पिचर दे रहे सलामी, कीमत सुन क्यों उड़े अनुपम मित्तल के तोते

Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया 5 में आए पिचर ने इंडियन आर्मी को सलामी देते हुए अपने ब्रांड से शार्क को किया इंप्रेस लेकिन क्या उन्हें मिल पाएगी डील, आइए जानते हैं प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2026 5:43 अपराह्न

Shark Tank India 5
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India 5: सूरत का एक स्टार्टअप जो शार्क टैंक इंडिया में वॉरियर वर्ल्ड बनकर आने वाला है। प्रीमियम मेन फैशन ब्रांड को लेकर डील की मांग करने पहुंचे पिचर ने अपने पिच से सभी शार्क को इंप्रेस किया। भारत की आर्मी को सलामी देने के लिए उन्होंने जिस तरह से अपने ब्रांड को बनाया है वह लोगों का दिल जीत रहा है। प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए शार्क टैंक इंडिया 5 में आने वाले पिचर और पिच को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है जहां अनुपम मित्तल से लेकर नमिता थापर और वरुण अलघ तक उत्साहित नजर आए।

Shark Tank India 5 में टी शर्ट की कीमत सुन अनुपम मित्तल हुए शॉक्ड

शार्क टैंक इंडिया 5 के प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, “सूरत का एक स्टार्टअप बिना डरे प्राइसिंग और इंप्रेस्ड शार्क्स यह पिच कुछ बड़ा देने के लिए तैयार है। अनुपम मित्तल यह कहते हुए नजर आते हैं कि 1 करोड रुपए आप 5 जिस पर पिक्चर हामी भरते हुए दिखते हैं। ऐसे में अनुपम मित्तल कहते हैं, “भाई सूरत में खाते क्या हो आप।” इस पर पिचर जवाब देते हैं हमारी जो मेंटलिटी होती है वह यही होती है कि मुनाफा करना है। इसके साथ ही पिचर बताते हैं कि 399 में एक पीस 999 में 3 और 1499 में 5 का एक पैक आता है जिस पर अनुपम मित्तल भी शॉक्ड रह जाते हैं।

शार्क टैंक इंडिया 5 में इंडियन आर्मी को सलामी

वहीं शर्क टैंक इंडिया 5 के इस प्रोमो में नमिता थापर कहती हुई नजर आती है कि मैंने आपके हूडीज भी देखे हैं जिसमें काफी सारे आर्मी रिलेटेड स्लोगन शब्द नजर आ रहे हैं। वहीं वरुण अलघ इस दौरान कहते हैं कि मैं एक पढ़कर भी सुनाता हूं बहुत शानदार है, “दिल में तिरंगा आंखों में जोश और इरादों में शेर यही है नया भारत।”

शार्क टैंक इंडिया 5 के इस प्रोमो को देखने के बाद इतना तो तय है कि यह पिच काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि इंडियन आर्मी को जिस तरह से पिचर ने सलामी दी है वह शार्क को इंप्रेस कर सकता है लेकिन क्या उन्हें डील मिलती है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026