---Advertisement---

Shark Tank India 5: शेपवियर बेचने वाले 2 पिचर्स की टैंक में तकरार, जेन जी फाउंडर के मुंहतोड़ जवाब ने अमन गुप्ता को किया शॉक्ड

Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया 5 में इनरवियर बेचने वाले किस पिचर को खानी पड़ेगी मात, आइए जानते हैं किस जेन जी पिचर ने किया हैरान और अमन गुप्ता ने लिए मजे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 3, 2026 3:21 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 6, 2026 4:28 अपराह्न

Shark Tank India 5
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India 5: गर्ल्स इनरवियर बेचने वाली दो कंपनी क्या शाॅर्क का दिल जीत पाने में कामयाब हो पाएंगे। जेन जी और मिलेनियल एनर्जी टकराने वाली है और ऐसे में शार्क टैंक इंडिया 5 का यह एपिसोड काफी जबरदस्त हो सकता है। जहां जैन जी के पिच को सुनने के बाद अमन गुप्ता शॉक्ड रह जाते हैं और वह तारीफ करते हुए दिखते हैं। वहीं दूसरी तरफ मिलेनियल पिचर खुद को इंजीनियर टर्न इनरवियर बेचने वाला बताते हैं तो वही जेन जी की हाजिरी जवाबी ने शार्क को काफी इंप्रेस किया।

Shark Tank India 5 में किन 2 पिचर्स की हुई भिड़ंत

Krvvy पिचर मिलेनियल शार्क टैंक इंडिया 5 में पहुंचकर कहते हैं कि हम हैं इंजीनियर टर्न इनरवियर बेचने वाले क्योंकि हमें इसमें बिजनेस नहीं पैसा दिखता है। ऐसे में कनिका टेकरीवाल कहती है कि आपके पैरेंट्स ने किस तरह से रिएक्ट किया कि क्या कर रहे हो। ऐसे में पिचर जवाब देता है कि हम मारवाड़ी हैं मारवाड़ी पैसे को प्यार करते हैं। वहीं invogue पिचर यह कहते हुए नजर आते हैं कि इस करंट स्टेज पर हमसे बेहतर शेपवेयर बेचने वाला कोई नहीं है। ऐसे में अमन गुप्ता कहते हैं कि वह लोग कहां से ला रहे हैं तो जेन जी पिचर यह जवाब देता है वे लोग भी चीन से लाते हैं।

शार्क टैंक इंडिया 5 में जेन जी की हाजीरजवाबी ने अमन गुप्ता को किया शॉक्ड

शार्क टैंक इंडिया 5 में अमन गुप्ता पूछते हैं कि आप सेम प्रोडक्ट भी ला सकते हो। इस सवाल का जवाब जेन जी पिचर ने जो दिया उसने अमन गुप्ता को शॉक्ड कर दिया। शार्क टैंक इंडिया 5 में आए जेन जी पिचर कहते हैं हम वहां गए थे उस फैक्ट्री में हमें कुछ अच्छा नहीं लगा हमने नहीं लिया। यह सुनते ही अमन गुप्ता हंसने लगते हैं और कहते हैं टोटल जेन जी जो है मुंह पर बोल दो।

अमन गुप्ता और कनिका टेकरीवाल में से कौन आखिर इन पिचर्स में इनवेस्ट करता है इसके लिए इंतजार करने की जरूरत है। शार्क टैंक इंडिया 5 का आने वाला एपिसोड 2 इनरवियर बेचने वाले पिचर्स के तकरार पर आधारित है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahoba Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

फ़रवरी 13, 2026

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Lucknow Video

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026