---Advertisement---

Shark Tank India 5: प्राइवेट जेट की दुनिया में तबाही मचा रही इस जज की कहानी रूला देगी, कैंसर से हताश लोग लें सबक

Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया 5 की जज कनिका टेकरीवाल ने 5600 से अपने सपनों के उड़ान भरने की शुरुआत की थी और आज आसमान में राज कर रही है। इसके साथ ही कैंसर मरीजों के लिए वह इंस्पिरेशन से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2026 6:30 अपराह्न

Shark Tank India 5
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया 5 की जज कनिका टेकरीवाल जो बिजनेस डील में बारीकी से काम करती है लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी जिंदगी कैंसर से हताश लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। आप उनसे काफी चीज सीख सकते हैं जहां उन्होंने 22 साल की उम्र में कैंसर को मात देकर आज एक प्राइवेट जेट कंपनी को खड़ी कर चुकी है। जिंदगी वाकई किसी इंस्पिरेशन से काम नहीं है। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी की कहानी जो निश्चित तौर पर आपको झकझोर सकता है। करोड़ों की मालकिन किसी समय में कैंसर से जूझ रही थी।

आखिर कौन है कनिका केजरीवाल जो शार्क टैंक इंडिया 5 में आ रही नजर

कैंसर की वॉरियर बनी कनिका टेकरीवाल 22 साल की उम्र में जिंदगी से लड़ रही थी। इस दौरान शायद उन्होंने हार नहीं मानी और यही वजह है कि आज न सिर्फ वह कैंसर फ्री है बल्कि 420 करोड़ के साम्राज्य की मालकिन है। जेट सेट गो की फाउंडर जिनके नाम पर प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर चार्टर आसमान में उड़ रही है और यह भारत की पहली उबर जैसी सर्विस है जो हर किसी के सपने को उड़ान दे रही है।

कनिका को क्या हुआ था

दरअसल 22 साल की उम्र में ही कनिका टेकरीवाल को कैंसर हो गया था। उन्हें हॉजकिन लिंफोमा का पता चला था। बता दे कि यह कैंसर लसिका तंत्र को प्रभावित करता है। इसकी शुरुआत गर्दन या छाती में स्थित लिंफ नोड्स में होते हैं। यह ज्यादातर किशोरावस्था या युवा व्यस्कों में पाया जाता है।

Shark Tank India 5 की जज का यह सपना नहीं हुआ पूरा

इसके साथ ही अगर कैंसर वॉरियर कनिका टेकरीवाल की बात करें तो फिलहाल शार्क टैंक इंडिया 5 में जज के किरदार में नजर आ रही है। सिर्फ 5600 से उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत की थी और आज एक लेगेसी कायम कर चुकी है। कहा जाता है कि कनिका पहले एक पायलट बनना चाहती थी और उन्हें 4 साल की उम्र से प्लेन में काफी ऑब्सेशन था। फैमिली के प्रेशर की वजह से वह अपने सपने को पूरा नहीं कर सकी।

कब कनिका टेकरीवाल ने की सफर की शुरुआत

21 साल की उम्र में कनिका ने जेट सेट गो की नींव रखी और यह इंडिया की पहली ऐसी कंपनी है जो प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर चार्ट्स उबर की तरह आपको आसमान में सैर करवाती है। 22 साल की उम्र में कनिका टेकरीवाल कैंसर से पीड़ित हुई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने पंख कटने नहीं दिए। 8 महीने की ट्रीटमेंट के दौरान उन्होंने अपने सपने को और ऊंचाइयां देने के बारे में प्लानिंग की। इस दौरान उन्होंने काफी मुश्किलें झेली लेकिन आज वह जिस मुकाम पर है दुनिया के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026