---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: वेडिंग सीजन से पहले महंगे हुए गहने, सोना 61 हजारी तो चांदी 78 हजारी…जानें लेटेस्ट रेट्स

शादी सीजन को देखते हुए सोना-चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज सोने की कीमत में गिरावट तो चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 14, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 14, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: शादियों के सीजन शुरू होने में अब केवल एक दिन बचे हुए हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 14 अप्रैल यानि आज खरमास खत्म हो रहा है। इसके बाद शहनाइयां बजनी शुरू हो जाएंगी। शादी सीजन को देखते हुए सोना-चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही थी,लेकिन एकाएक लगातार दो दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

कारोबारी सप्ताह के पांचवें और अंतिम दिन आज सोना की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है। लेकिन आज चांदी मजबूत हुआ है। चांदी की कीमतों में आज भी उछाल दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में आज 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो आज सोने की कीमत घटकर 61,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह चांदी की कीमत आज 78,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: IMF on Indian GDP: आईएमएफ ने भारत की विकास दर का अनुमान घटाया, फिर भी सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था

सोने-चांदी के दाम

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) पर आज 999 शुद्धता वाले सोने के भाव 60,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,636 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 55,766 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। इसी तरह 750 शुद्धता वाले सोने के दाम 45,660 रुपए प्रति 10 ग्राम और 585 शुद्धता वाले सोने के दाम 35,615 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। वहीं, चांदी की बात करें तो आज चांदी की कीमत 75,869 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 60,880
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 55,766
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 45,660

गुड रिटर्न्स पर सोना-चांदी के दाम

Good Returns पर आज दोनों ही धातुओं की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 110 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 61,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में 100 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसी तरह आज चांदी की कीमतों में 650 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 78,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

बड़े शहरों में Gold-Silver Rates Today

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई56,70061,85081,800
मुंबई56,10061,20078,000
दिल्ली56,25061,35078,000
कोलकाता56,10061,20078,000
बेंगलुरु56,15061,25081,800
हैदराबाद56,10061,20081,800
पुणे56,10061,20078,000
अहमदाबाद56,15061,25078,000
सूरत56,15061,25078,000
जयपुर56,15061,35078,000
लखनऊ56,15061,35078,000
पटना56,15061,25078,000
नागपुर56,10061,20078,000
चंडीगढ़56,25061,35078,000
भुवनेश्वर56,10061,20081,800
गुड़गांव56,25061,35078,000
गाजियाबाद56,25061,35078,000
नोएडा56,25061,35078,000

एक Missed Call से पता करें भाव

उल्लेखनीय है कि दोनों धातुओं की कीमत आप घर बैठे भी जान सकते हैं। इसके लिए बस आपको 8955664433 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देना है। कॉल कटते ही आपके फोन में एक मैसेज आएगा, जिससे आप लेटेस्ट रेट्स देख सकते हैं। इसके अलावा आप विस्तार से सोने चांदी की कीमत जानना चाहते हैं तो इसके लिए India Bullion and Jewellers Association की वेबसाइट पर जा सकते हैं। साथ ही Good Returns और MCX पर भी आप सोने-चांदी की कीमत पता कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026