---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, लक्ष्मण सावदी अथानी से लड़ेंगे चुनाव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को कांग्रेस ने अथानी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 15, 2023 3:25 अपराह्न

Karnataka Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। आज पार्टी ने 43 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को कांग्रेस ने अथानी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले कांग्रेस की ओर उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी हो चुकी है। पहले लिस्ट में कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और दूसरी लिस्ट में 42 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने की 61 पर्यवेक्षकों की घोषणा, चुनाव तैयारियों की करेंगे निगरानी

लक्ष्मण सावदी को अथानी से टिकट

गौर हो कि कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा था। सावदी को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में नहीं उतारा गया था, जिससे वे नाराज थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा की प्रथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। साथ ही विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। सावदी शुक्रवार को ही कांग्रेस में शामिल हुए थे और एक दिन बाद जो लिस्ट जारी हुई है उसमें उन्हें अथानी सीट से टिकट दे दिया गया है।

अब तक 209 उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस की ओर से आज तीसरी लिस्ट जारी की गई है। पार्टी ने अब तक 224 में से 209 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अभी 15 उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है इन 15 उम्मीदवारों की घोषणा  जल्द ही कर दी जाएगी। वहीं, सूची के अनुसार कोलार विधानसभा सीट से कोथुर जी मंजूनाथ को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कोलार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें कोलार से चुनावी मैदान में नहीं उतारा गया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026