---Advertisement---

Mali Samaj Protest in Rajasthan: चुनाव से पहले 12 फीसदी आरक्षण को लेकर अड़ा सैनी समाज, हाईवे पर किया चक्का जाम

राजस्थान में आरक्षण का जिन्न चुनावी साल को देखते हुए एकबार फिर से बंद बोतल से बाहर आ गया है। अब इस बार सैनी, कुशवाह, शाक्य, माली और मौर्य समाज 12 फीसदी आरक्षण की मांग के साथ आंदोलन के लिए सड़को पर उतर आया है। जातियों के इस समूह ने आज भरतपुर राजस्थान में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे को पूरी तरह जाम कर दिया है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 22, 2023 11:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mali Samaj Protest in Rajasthan: राजस्थान में आरक्षण का जिन्न चुनावी साल को देखते हुए एकबार फिर से बंद बोतल से बाहर आ गया है। जहां पिछले दशक में राज्य गुर्जर आरक्षण की आड़ में झुलस चुका है । अब इस बार सैनी, कुशवाह, शाक्य, माली और मौर्य समाज 12 फीसदी आरक्षण की मांग के साथ आंदोलन के लिए सड़को पर उतर आया है। जातियों के इस समूह ने आज भरतपुर राजस्थान में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे को पूरी तरह जाम कर दिया है। उनका कहना है कि मांग नहीं मानी गई तो हाइवे से नहीं हटेंगे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भरतपुर जिला प्रशासन ने नदबई, भुसावर तथा वैर तहसीलों की इंटरनेट सेवा ठप कर दी है। ताकि किसी भी तरह की अफवाह न फैल सके।

जानें क्या है पूरा मामला

शुक्रवार 21 अप्रैल 2023 शाम को अचानक भरतपुर जिले के अरोंदा गांव के पास सैनी समाज के लोगों ने आगरा-बीकानेर नेशनल हाईवे ठप कर दिया। जो आज शनिवार को भी जारी था । जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश में आंदोलनकारी उग्र हो गए और उसने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े। इससे आंदोलनकारी और पुलिस प्रशासन आमने सामने आ गए हैं। इसके बाद आंदोलन की आग भुसावर के बल्लभगढ़ पहुंच गई। जहां पुलिस के साथ झड़प में आंदोलनकारियों ने पुलिस की गाड़ी का घेराव कर उसके खिड़की के शीशे तोड़ दिए। हालात गंभीर होते देख पुलिस वापस लौट गई।

इसे भी पढ़ेंः Vidhansabha Election 2023: अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस ने Rajasthan-MP में नियुक्त किए पर्यवेक्षक, इनको मिली जिम्मेदारी

राजस्थान सरकार दो मांगो पर सहमत

इधर जयपुर में भरतपुर के सैनी समाज के आंदोलन के दौरान ही शुक्रवार को ही समाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के निदेशक हरिमोहन मीना से सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने प्रमुख रूप से समाज को 12 फीसदी आरक्षण के साथ ही समाज के बच्चों के लिए हॉस्टल और अलग से लव-कुश कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की है। निदेशक मीना ने बोर्ड के गठन और महात्मा ज्योतिबा फुले दिवस पर राजकीय अवकाश की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया और अन्य मांगों पर चर्चा का समय मांगा है।

इसे भी पढ़ेंः West Bengal Politics: CM Mamata पर भड़के बीजेपी नेता Suvendu Adhikari, बोले-‘बेशर्म कम्युनल सीएम, बधाई देने का यही तरीका है’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026