---Advertisement---

RCB VS RR IPL 2023: Trent Boult की रफ्तार का कहर, Virat Kohli को आउट कर जड़ा सैकड़ा…देखें Video

RCB VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 32वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का कहर देखने को मिला।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 23, 2023 4:13 अपराह्न

RCB VS RR IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB VS RR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 32वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का कहर देखने को मिला। ट्रेंट बोल्ट ने रन मशीन विराट कोहली को बिना खाता खोले आउट दिया इसके बाद बोल्ट एक आरसीबी को एक और झटका दिया। ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विराट कोहली के विकेट के साथ ही ट्रेंट बोल्ट आईपीएल में 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया।

ट्रेंट बोल्ट ने कोहली की पहली गेंद पर किया चलता 

मैच की पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने रन मशीन विराट कोहली को एल्बीडब्ल्यू बोल्ड कर दिया। विराट कोहली बोल्ट की गेंद पर चारों खाने चित हो गए और बिना खाता आउट उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा। आईपीएल 2023 में पहली बार विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए हैं। विराट कोहली का विकेट लेने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने आरसीबी की एक और झटका दिया। विराट कोहली के विकेट का वीडियो।

Also Read: म्यूजीशियन पर फिदा हुए David Willey, Carolynne Willey के लुक्स देख आप भी हो जाएंगे दीवाने…देखें तस्वीरें

बोल्ट की गेंदबाजी का कहर 

ट्रेंट बोल्ट ने पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शाहबाज अहमद को आउट किया। शाहबाज अहमद को बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर आउट किया। शाहबाज अहमद 4 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही ट्रेंट बोल्ट ने महज 12 रनों पर टीम के दो अहम बल्लेबाजों को आउट कर दिया और राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई। ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आईपीएल 2023 बोल्ट के लिए रहा शानदार

ट्रेंट बोल्ट के लिए आईपीएल 2023 बेहद अच्छा रहा है। ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल 2023 में अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं। इन छह मुकाबलों में बोल्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान बोल्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 29 रन देकर तीन बल्लेबाजों को एक साथ आउट करना रहा है। वहीं बोल्ट के ओवर ऑल आईपीएल करियर की बात करें तो बोल्ट ने अभी तक 84 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 101 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ ही 100 विकेट लेने का कारनामा भी किया है। वहीं बोल्ट का आईपीएल में बेस्ट बॉलिग स्कोर 18 रन देकर 4 बल्लेबाजों को एक साथ आउट करना रहा है।

Also Read: म्यूजीशियन पर फिदा हुए David Willey, Carolynne Willey के लुक्स देख आप भी हो जाएंगे दीवाने…देखें तस्वीरें

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026