---Advertisement---

GT VS MI IPL 2023: Hardik Pandya ने फेंकी ऐसी गेंद की Rohit Sharma हो गए भौचक्के और थमा बैठे लड्डू कैच…देखें Video

GT VS MI IPL 2023: आईपीएल 2023 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने काफी आसानी से आउट कर दिया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 25, 2023 10:36 अपराह्न

GT VS MI IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

GT VS MI IPL 2023: आईपीएल 2023 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT VS MI IPL 2023) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने काफी आसानी से आउट कर दिया। रोहित शर्मा के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हार्दिक पांड्या ने कप्तान रोहित को भेजा पवेलियन 

दरअसल पारी का दूसरा ओवर खुद कप्तान हार्दिक पांड्या करने आए। हार्दिक पांड्या ने ओवर की पांचवी गेंद शॉर्ट की जिसे रोहित शर्मा ने पुल करने का प्रयास किया लेकिन गेंद रोहित के बल्ले के किनारे पर लगकर ऊंची उठ गई और हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा का आसान सा कैच पकड़कर उन्हें आउट कर दिया। रोहित शर्मा ने 8 गेंदों पर 2 रन बनाए। रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान संर्घष करते नजर आए। रोहित शर्मा के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: IRE VS SL: श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड के बल्लेबाजों ने रचे कई इतिहास, क्रिकेट जगत में सभी रह गए हक्का-बक्कारह

पांड्या के लिए आईपीएल 2023 रहा शानदार 

हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2023 काफी अच्छा रहा है। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2023 में अभी तक 6 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले से भी दम दिखाया है। पांड्या ने 6 मैचों में 23 की औसत से 138 रन बनाए हैं। इस दौरान इस दौरान हार्दिक पांड्या ने एक अर्धशतक लगाया है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 66 रन रहा है।

गुजरात टाइटंस के प्लेइंग इलेवन: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

Also Read: IRE VS SL: श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड के बल्लेबाजों ने रचे कई इतिहास, क्रिकेट जगत में सभी रह गए हक्का-बक्का

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026