---Advertisement---

GT VS MI IPL 2023: गुजरात ने मुंबई इंडियंंस को 55 रनों से हराया, नूर अहमद ने फिरकी से मचाया धमाल

GT VS MI IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 35वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हरा दिया ।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 25, 2023 11:20 अपराह्न

GT VS MI IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

GT VS MI IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 35वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हरा दिया । इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए और मुंबई को मैच जीतने के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया।

गिल ने लगाया शानदार अर्धशतक 

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में बेहतरीन 207 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए सबसे अधिक रन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बनाए। शुभमनल गिल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन 34 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। गिल के अलावा मध्यक्रम में डेविड मिलर और अभिनव मनोहर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 46 रन बनाए तो वहीं अभिनव ने 21 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली।  वहीं मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज पीयूष चावला रहे। पीयूष चावला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाजों को आउट किया।

Also Read: IRE VS SL: श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड के बल्लेबाजों ने रचे कई इतिहास, क्रिकेट जगत में सभी रह गए हक्का-बक्कारह

ग्रीन की पारी नहीं आई काम 

गुजरात टाइटंस के 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए तो वहीं टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन सिर्फ 13 रन बनाकर ही आउट हुए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए कैमरन ग्रीन ने पारी को संभाला, लेकिन वह सिर्फ 33 रन बनाकर आउट हुए। ग्रीन को नूर अहमद ने क्लीन बोल्ड कर आउट किया।

नूर अहमद ने की शानदार गेंदबाजी 

कैमरन ग्रीन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए नेहल वढेरा आए, जिन्होंने 20 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को मैच नहीं जीता सके। इस दौरान नेहल वढेरा चौके और छक्के लगाए। गुजरात टाइटंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज नूर अहमद रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 37 रन देकर मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। गुजरात टाइटंस के 208 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवर में सिर्फ 152 रन ही बना  पाई।

Also Read: IRE VS SL: श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड के बल्लेबाजों ने रचे कई इतिहास, क्रिकेट जगत में सभी रह गए हक्का-बक्कारह

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026