---Advertisement---

Delhi: बुजुर्ग, महिला, मजदूर के बाद अब बच्चों की बारी, कुपोषण की समस्या को ऐसे दूर करेंगे CM Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल सरकार ने 6 मई को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में "मेगा कैंप" आयोजित करेगी। इन सरकारी स्कूलों में आयोजित होने वाले इस "मेगा कैंप" में पेरेंट्स को बच्चों में कुपोषण के मुद्दे पर काउंसलिंग दी जाएगी।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 26, 2023 10:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi: दिल्ली सरकार प्रदेश में पढ़ रहे बच्चों को आगे बढ़ाने की हर मुमकिन कोशिश करती हुई नजर आ रही है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने एमसीडी स्कूलों के लिए 400 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की थी। इसी कड़ी में अब केजरीवाल सरकार स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को कुपोषण से दूर रखने के लिए एक नया तरीका निकाला है।

पेरेंट्स को दी जाएगी काउंसलिंग

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को कुपोषण से दूर रखने के लिए पेरेंट्स की समझ को बढ़ाने के लिए एक “मेगा कैंप” का आयोजन किया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने 6 मई को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में “मेगा कैंप” आयोजित करेगी। इन सरकारी स्कूलों में आयोजित होने वाले इस “मेगा कैंप” में पेरेंट्स को बच्चों में कुपोषण के मुद्दे पर काउंसलिंग दी जाएगी।

Also Read: Blue Tick हटाने के बाद Elon Musk ने लिया एक और बड़ा फैसला, इस तरह के Tweets पर दिखेगा असर

पोषण और खाने की अच्छी आदतों पर जरूरी जानकारी

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में इस कैंप का उद्देश्य “रेड जोन” के तहत चयनित स्कूलों में छात्रों को कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए इसमें जागरूकता फैलाना है। इस “मेगा कैंप” में पेरेंट्स को पोषण और खाने की अच्छी आदतों पर जरूरी जानकारी दी जाएगी ताकि वह बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार दे सके।

मिनी स्नैक ब्रेक की पहल

इसी कड़ी में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कुपोषण को दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार नई पहल कर रही है। हाल ही में ऐसी एक पहल “मिनी स्नैक ब्रेक” थी। इसमें दोपहर के खाने के समय से ढाई घंटे पहले छोटे लंच ब्रेक के दौरान बच्चों को पौष्टिक चीजें खाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसी के साथ बच्चों में खाने की अच्छी आदतों को विकसित करने के लिए स्कूलों ने खाने से संबंधित साप्ताहिक प्लान बनाए हैं। उन्होंने बताया कि, इस मेगा कैंप में माता-पिता को काउंसलिंग दी जाएगी साथ ही शिक्षकों द्वारा उन्हें कम लागत वाले पौष्टिक खाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Also Read: Samsung Galaxy M53 के लिए मुसीबत बनेगा Vivo Y78 Plus 5G स्मार्टफोन! खतरनाक फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026