---Advertisement---

RCB VS KKR IPL 2023: Jason Roy की ‘रॉयल’ बल्लेबाजी, महज 24 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक…देखें Video

RCB VS KKR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 36वां लीग मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय की आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 26, 2023 8:32 अपराह्न

RCB VS KKR IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB VS KKR IPL 2023: आईपीएल 2023 का 36वां लीग मुकाबला रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय की आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली। जेसन रॉय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। जेसन रॉय की बेहतरीन बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जेसन रॉय ने खेली तूफानी पारी 

जेसन रॉय ने केकेआर की पारी की शुरुआत करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। जेसन रॉय ने 24 गेंदों पर शानदार अर्धशतक लगाया। इस दौरान जेसन रॉय ने चार चौके और पांच छक्के लगाए। जेसन रॉय ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में शाहबाज अहमद को जमकर धोया। जेसन रॉय ने शाहबाज अहमद के इस ओवर से 24 रन जुटाए। इस दौरान रॉय ने एक के बाद एक चार छक्के लगाए। जेसन रॉय की शानदार बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जेसन रॉय की बल्लेबाजी का वीडियो।

Also Read: Article में ऐसा क्या लिखा था कि आग बबूला हो गए Jofra Archer, Twitter पर जमकर लगाई लताड़

जेसन रॉय ने लगाया सीजन का दूसरा अर्धशतक

जेसन रॉय के लिए आईपीएल 2023 बेहद शानदार रहा है। आईपीएल के इस सीजन जेसन रॉय ने तीन मुकाबले खेले है, जिसमे उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक लगाए हैं। जेसन रॉय ने आईपीएल 2023 में चेन्नई के खिलाफ आतिशी पारी खेली थी, रॉय ने 26 गेंदों पर शानदार 66 रन की पारी खेली। जिसके बाद अब उन्होंने महज 24 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

केकेआर की प्लेइंग इलेवन: नितीश राणा (कप्तान), एन जगदीसन (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसे, वैभव अरोड़ा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज़ अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

Also Read: Article में ऐसा क्या लिखा था कि आग बबूला हो गए Jofra Archer, Twitter पर जमकर लगाई लताड़

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026